विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्‍मू-कश्‍मीर : 16 घंटों की मुठभेड़ के बाद दो आतंकियों को किया ढेर

By vivek pandeyEdited By:
Updated: Fri, 14 Nov 2014 01:37 PM (IST)

कुलगाम में पिछले करीब 16 घंटों से चल रही फायरिंग शुक्रवार की दोहपर समाप्‍त हुई। इस दौरान भारतीय सेना के जवानों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। इसके बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।

News Article Hero Image

जम्मू। कुलगाम में पिछले करीब 16 घंटों से चल रही फायरिंग शुक्रवार की दोहपर समाप्त हुई। इस दौरान भारतीय सेना के जवानों ने दो लश्कर आतंकवादियों को मार गिराया है। इसके बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि कुलगाम में गुरुवार की देर शाम सेना के जवानों का सामना आतंकवादियों से हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में गोलीबारी शुरू हो गई। 16 घंटों बाद यह समाप्त हुई। जम्मू और कश्मीर में चुनावी माहौल को खराब करने के लिए आतंकी कोशिशें फिर तेज हो रही हैं। सेना और प्रशासन को भी इसका एहसास है और इसी कारण गश्त बढ़ा दी गई है। इस तरह की सूचनाएं भी हैं कि अातंकी संगठनों के नाम से चुनाव में हिस्सा न लेने की धमकी दी जा रही है।

पढ़ें : मच्छल फर्जी एनकाउंटर में पांच फौजियों को उम्रकैद

पढ़ें : बडगाम फायरिंग मामले में सेना ने मानी गलत