यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जम्मू-कश्मीर: AK-47 के साथ हिरासत में लिए गए दो आतंकी, पूछताछ जारी
उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में पट्टन से दो आतंकियों को हिरासत में लिया गया है। आतंकियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार जब्त किए गए हैं। ...और पढ़ें

श्रीनगर, (राज्य ब्यूरो)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में पट्टन से दो आतंकियों को पकड़ा है। आतंकियों के पास से सुरक्षाबलों ने बड़ी संख्या में हथियार भी जब्त किए हैं।
आतंकियों के पास से दो एके-47, बारूद, ग्रेनेड लॉन्चर और ग्रेनेड बरामद किया है। आतंकियों की पहचान शौकत अहमद गनई और मोहम्मद परवेज मीर के रूप में हुई है। फिलहाल दोनों आतंकियों से पूछताछ जारी है।
#FLASH Two terrorists with 2 AK-47 rifles, ammo, grenade launchers & grenades apprehended at Pattan (J&K) in a joint operation.
— ANI (@ANI_news) September 1, 2016
राजनाथ के नेतृत्व में रविवार को श्रीनगर जाएगा सर्वदलीय प्रतिनिधिदल