विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोमनाथ की बढ़ी मुश्किलें, युगांडा महिला ने की पहचान

By Edited By:
Updated: Wed, 22 Jan 2014 12:53 PM (IST)

युगांडा की युवतियों के साथ बदसलूकी के आरोपों में घिरे आम आदमी पार्टी के मंत्री सोमनाथ भारती की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मंगलवार को दिल्ली के कानून मंत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। युगांडा की युवतियों के साथ बदसलूकी के आरोपों में घिरे आम आदमी पार्टी के मंत्री सोमनाथ भारती की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मंगलवार को दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती की पहचान करते हुए युगांडा की एक महिला ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया है। महिला ने अपने बयान में कहा है कि आधी रात को उसके घर छापा मारने आए लोगों में सोमनाथ भारती भी शामिल थे।

महिला ने आरोप दर्ज कराने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि बुधवार रात जो लोग उसके घर आ धमके थे उन लोगों का नेतृत्व सोमनाथ भारती ही कर रहे थे। गौरतलब है कि युगांडा की प्रताड़ित महिला ने सोमनाथ भारती और उनके सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि वे लोग कह रहे थे कि हम काले हैं और हमें उनका देश छोड़कर चले जाना चाहिए। हमें प्रताड़ित किया गया, हमें पीटा गया।

पढ़ें: सोमनाथ भारती के बचाव में केजरीवाल ने बोला झूठ!

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर