विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गंगा के साथ यमुना को भी किया जाएगा प्रदूषण मुक्त: उमा

By Edited By:
Published: Wed, 28 May 2014 12:36 PM (IST)Updated: Thu, 29 May 2014 02:00 AM (IST)

केंद्रीय जल संसाधन और गंगा शुद्धिकरण मंत्री उमा भारती ने कहा कि गंगा और यमुना दोनों बहनें हैं। यमुना के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पानीपत, जागरण संवाददाता। केंद्रीय जल संसाधन और गंगा शुद्धिकरण मंत्री उमा भारती ने कहा कि गंगा और यमुना दोनों बहनें हैं। यमुना के बिना गंगा अधूरी है। दोनों नदियों को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए कार्य किया जाएगा।

बुधवार रात लगभग सवा नौ बजे पानीपत स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंचीं उमा भारती पत्रकारों से रूबरू थीं। उन्होंने कहा कि गंगा को हम सबने प्रदूषित किया है। सभी को मिलकर इस पाप को दूर करना होगा। विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि नदियों को जोड़ने का मामला दस सालों तक न्यायालय में रहा। इस बारे में एक साल पूर्व फैसला आने के बाद भी केंद्र की यूपीए सरकार ने कुछ नहीं किया। सभी नदियों को जोड़ने संबंधी योजना हमारी प्राथमिकता में है। इस बारे में शीघ्र ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की जाएगी। पत्रकारों के सवालों का जवाब देने में उमा भारती ने पूरी सावधानी बरती। राम मंदिर से संबंधित प्रश्न को वह टाल गई। यहां तक कि एसवाइएल पर भी उत्तर देना उचित नहीं समझा।

उमा ने कार्यभार संभाला, पूछा.. सोनिया की योग्यता क्या है?

नई दिल्ली। जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा सफाई मंत्री उमा भारती ने बुधवार को मंत्रालय जाकर अपना कार्यभार संभाल लिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उमा ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे सार्थक दिन हैं। उन्होंने कहा कि गंगा की सफाई के लिए वह प्रतिबद्ध हैं।

स्मृति ईरानी की डिग्री पर कांग्रेसी नेताओं के सवाल उठाए जाने पर प्रतिक्रिया में उमा भारती ने पूछा की सोनिया की योग्यता क्या है? सोनिया गांधी यूपीए की अध्यक्ष थीं। बड़े बड़े डिग्रीधारी उनके आगे नतमस्तक रहते थे लेकिन उनकी योग्यता क्या है, कांग्रेस बताए?

उमा भारती ने कहा कि काम का योग्यता से क्या संबंध? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काम में विश्वास करते हैं। उनका काम बोलता है।

पढ़ें: आस्था का प्रवाह निर्मल करने का जिम्मा उमा पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।