विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका ने पाक को लगाई लताड़- कहा, कश्मीर भारत का आतंरिक मामला

By Lalit RaiEdited By:
Published: Wed, 13 Jul 2016 05:32 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 13 Jul 2016 06:22 AM (GMT+05:30)

कश्मीर मामले के अंतरराष्ट्रीयकरण करने पर अमेरिका ने पाकिस्तान की जमकर आलोचना की है। अमेरिका ने पाकिस्तान को बाज आने को कहा है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली(पीटीआई)। कुख्यात आतंकी बुरहान वानी की मौत को लेकर घाटी में भड़की ¨हसा के बहाने कश्मीर मसले का फिर से अंतरराष्ट्रीयकरण करने में जुटे पाकिस्तान को करारा झटका लगा है। उसके सबसे बड़े सामरिक सहयोगी अमेरिका ने भी इस मामले में उसका साथ छोड़ दिया है। इस्लामाबाद को साफ संदेश देते हुए अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कश्मीर भारत का अंदरूनी मामला है। इसीलिए अमेरिका वहां जारी हिंसा के बारे में भारतीय अधिकारियों से कुछ नहीं कह रहा है।'

अमेरिका ने कहा है कि वह घाटी में ¨हसा की स्थिति से चिंतित है। उसने सभी पक्षों से मामले के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में प्रयास करने के लिए कहा। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून ने तो प्रेस वार्ता में कश्मीर पर कुछ भी कहने से परहेज किया। बाद में उनके प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने औपचारिकता निभाने के लिए बयान जारी कर हिंसा रोकने की खातिर सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की। इन सबके बावजूद पाकिस्तान ने अभी हार नहीं मानी है।

कश्मीर हिंसा मामले में पीएम ने घाटी के लोगों से शांति की अपील की

बान की मून ने नहीं दी पाक को तवज्जो

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने भी मंगलवार को दक्षिण सूडान पर प्रेस वार्ता के दौरान इस बारे में पूछे गए सवाल को कोई तवज्जो नहीं दी। इतना कुछ होने के बावजूद पाकिस्तान बेशर्मी से बाज नहीं आ रहा है। उसने सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य देशों के राजदूतों से संपर्क साध कश्मीर को लेकर भारत की शिकायत की है। उनसे मानवाधिकार का सम्मान करने के लिए नई दिल्ली पर दबाव बनाने का आग्रह किया।दरअसल पाकिस्तान चाहता है कि घाटी में जारी ¨हसा के बहाने कश्मीर में जनमत संग्रह कराने की उसकी मांग को अंतरराष्ट्रीय समर्थन मिले। लेकिन अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने प्रेस वार्ता कर स्थिति स्पष्ट कर दी। पाकिस्तान को झटका देते हुए अमेरिका के साथ संयुक्त राष्ट्र ने भी कश्मीर मसले पर किसी भी किस्म का हस्तक्षेप करने से इन्कार कर दिया है। दोनों ने घाटी में जारी ¨हसा पर चिंता तो जरूर जताई, लेकिन इस बारे में भारत से कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। इतना ही नहीं इसे भारत का आंतरिक मसला बताया।

पाक की नापाक चाल

उसके विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी ने मंगलवार को सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका के राजदूतों से मुलाकात कर कश्मीर की हालात का ब्योरा दिया। सुरक्षा परिषद के सदस्यों से एक तरह से गिड़गिड़ाते हुए चौधरी उनके राजदूतों से बोले कि कश्मीर घाटी में निर्दोषों की हत्या की निष्पक्ष जांच कराने के लिए भारत पर दबाव बनाया जाना चाहिए। आग्रह किया कि सुरक्षा परिषद के सदस्य देश भारत से कश्मीर में मानवाधिकार का सम्मान करने के लिए कहें। तर्क दिया कि आतंकवाद की आड़ में निर्दोष लोगों की हत्या नहीं की जानी चाहिए।

कश्मीर हिंसा में अब तक 34 लोगों की मौत

कश्मीर में आतंकी बुरहान वानी की मुठभेड़ में मौत के बाद शुरू हुए हिंसा चक्र में मंगलवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र और इमाम की भी जान चली गई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या 34 हो गई है। श्रीनगर के सफाकदल के अलावा कई जगहों पर पुलिस पर पेट्रोल बम से हमले किए गए। आतंकी समर्थक ¨हसक भीड़ ने एक पुलिस अधिकारी की पत्नी और बेटी को पीट-पीट कर अधमरा किया।

इसके अलावा अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए बटनाग स्थित पुलिस चौकी, रोहमू पुलिस चौकी, वारपोरा पुलिस चौकी को आग लगा दी गई। करालपोरा थाने पर पुलिस वाहन को आग लगाकर पुलिस कर्मियों को जिंदा जलाने का भी प्रयास किया। बारामुला में सीमेंट ब्रिज के पास पाकिस्तानी ध्वज लहराया गया। प्रशासन ने कश्मीर में सभी इलाकों में कफ्र्यू और निषेधाज्ञा लागू कर भारी संख्या में पुलिस व अर्धसैनिकबल तैनात कर रखे हैं। दक्षिण कश्मीर के बिजबेहाड़ा के निवासी नजीर आमिर नजीर लटटू की अस्पताल में मौत हो गई। वह दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र था। कुछ ही दिन पहले ईद मनाने घर आया था। कुपवाड़ा के करालपोरा में पुलिस थाने पर हमला कर रही भीड़ ने वाहन को आग लगाकर पुलिसकर्मियों को जिंदा जलाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने हालात पर काबू पाने में गोली चलाई, जिसमें इमाम आमिर मारा गया। अवंतीपोर के चंद्रीगाम में ¨हसक भीड़ ने संगम में तैनात सब इंस्पेक्टर मुहम्मद अशरफ पाल के मकान पर हमला किया। उसकी बीबी और बेटी को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। घर को आग लगाने की कोशिश की। अर्धसैनिकबलों ने किसी तरह मौके पर पहुंच बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ पुलिसकर्मी की पत्नी व बेटी को बचाया। दोनों का अवंतीपोर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हिज्बुल ने गजनवी को सौंपी कश्मीर की कमान

आतंकी बुरहान के मारे जाने से हताश हिजबुल मुजाहिदीन ने कश्मीर में अपने कैडर को एकजुट रखने के लिए गजनवी महमूद को ऑपरेशनल कमांडर नियुक्त किया है। जानकारी के अनुसार, हिजबुल मुजाहिदीन के चीफ कमांडर सैयद सलाहुद्दीन ने गुलाम कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद में हिज्ब की कमांड काउंसिल की बैठक बुलाई। इसमें बुरहान को श्रद्घांजलि देते हुए आतंकी कमांडरों ने सर्वसम्मति से कश्मीर में ऑपरेशनल कमांडर महमूद गजनवी को बनाने का फैसला लिया।

कश्मीर में अमन बहाली के लिए देशभर के इमाम आए सामने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।