विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीमार सुषमा ने कायम की मिसाल, अस्पताल से कर रही हैं लोगों की मदद

By Manish NegiEdited By:
Updated: Fri, 02 Dec 2016 10:08 PM (IST)

बीमार हालत में भी सुषमा लोगों की मदद कर रही हैं। वो अस्पताल से ही लोगों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, (जेएनएन)। अपनी किडनी का इलाज करवा रहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। बीमार हालत में भी सुषमा लोगों की मदद कर रही हैं। वो अस्पताल से ही लोगों की हरसंभव सहायता करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।

कुछ ही घंटों पहले उन्होंने लंदन में फंसे भारतीय कुंवर बिष्ट की मदद की है। कुंवर बिष्ट ने सुषमा स्वराज को ट्वीट कर अपने पिता की तबीयत खराब होने के बारे में जानकारी दी थी।

जिसके बाद सुषमा ने फौरन बिष्ट की मदद की। सुषमा ने ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि, ”लंदन में भारतीय उच्चायोग आपकी मदद करेगा।”

इससे पहले उन्होंने दुबई में रह रहे एक भारतीय शख्स की मदद की थी। दरअसल, हाल ही में खबर आई थी कि एक भारतीय व्यक्ति ने दुबई में स्वदेश वापसी के संबंध में अदालत की कार्यवाही में शामिल होने के लिए 1,000 किलोमीटर की यात्रा की।

जिसके बाद सुषमा स्वराज ने दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास से उस भारतीय व्यक्ति के बारे में रिपोर्ट मांगी। इसकी जानकारी ट्वीट करके दी। सुषमा ने ट्वीट किया, ”मैंने दुबई में भारतीय दूतावास से रिपोर्ट मांगी है।”

गौरतलब है कि सुषमा स्वराज की दोनों किडनियां फेल हो चुकी हैं और फिलहाल वो डायलिसिस पर हैं। उन्होंने 16 नवंबर को ट्वीट कर बताया था, "मैं किडनी फेल होने की वजह से एम्स में भर्ती हूं। अभी डायलिसिस पर हूं। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए टेस्ट किए जा रहे हैं। भगवान कृष्ण आशीर्वाद देंगे।"

सुषमा स्वराज को किडनी डोनेट करने के लिए सामने आए रेवाड़ी के मधुसूदन