विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदायूं कांड में सीबीआइ जांच की सिफारिश

By Edited By:
Updated: Sun, 01 Jun 2014 09:47 AM (IST)

बदायूं जिले के कटरा सआदतगंज गांव में दलित किशोरियों की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को सीबीआइ जांच की सिफारिश कर दी। प ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। बदायूं जिले के कटरा सआदतगंज गांव में दलित किशोरियों की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को सीबीआइ जांच की सिफारिश कर दी। पीड़ित परिवार सहित सभी राजनीतिक दल इसकी मांग कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने घटना में नामजद उर्वेश यादव और छत्रपाल यादव को भी गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें मिलाकर मामले में दो सिपाहियों समेत पांच लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। सिपाहियों को बर्खास्त किया जा चुका है।

मामले में तीन भाइयों-पप्पू, अवधेश और उर्वेश यादव को दुष्कर्म और हत्या के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। जबकि सिपाही रहे सर्वेश यादव और छत्रपाल यादव को आपराधिक साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। छत्रपाल को शुक्रवार देर रात और उर्वेश को शनिवार तड़के गिरफ्तार किया गया। दो आरोपी अभी भी फरार हैं। आरोपियों ने दोनों दलित किशोरियों का मंगलवार शाम को अपहरण कर लिया था। बुधवार तड़के उनकी लाश पेड़ पर लटकी हुई बरामद हुई थीं।

परिजनों का मुआवजा लेने से इन्कार

उप्र पुलिस की जांच पर भरोसा न होने की बात कहते हुए घटना की शिकार हुई एक किशोरी के पिता ने कहा, उनका परिवार उन लोगों को उसी तरह से फांसी पर लटके हुए देखना चाहता है जैसे उनकी बेटी को पेड़ से लटकाया गया। पीड़ित परिजनों ने प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए पांच-पांच लाख रुपये के मुआवजे को लेने से इन्कार कर दिया है। उन्होंने न्याय के लिए मामले की सीबीआइ जांच की मांग की थी।

केंद्रीय महिला विकास एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी ने शुक्रवार को कहा था कि पीड़ित परिजनों की मांग पर मामले की सीबीआइ जांच कराई जा सकती है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, बसपा सुप्रीमो मायावती समेत सभी विपक्षी राजनीतिक दलों के नेताओं ने मामले की सीबीआइ जांच की मांग की थी।

तस्वीरों में देखें : राहुल गांधी का बदायूं दौरा

पढ़ें: राहुल गांधी आज दोपहर पहुंचेंगे बदायूं, पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार