विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखनऊ का निर्भया कांड: दुष्कर्म की शिकार महिला के बच्चों को दस लाख

By Edited By:
Published: Sat, 19 Jul 2014 10:42 AM (IST)Updated: Sun, 20 Jul 2014 08:25 AM (IST)

मोहनलालगंज में द¨रदगी की शिकार महिला के अनाथ बच्चों की परवरिश उत्तर प्रदेश सरकार करेगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ [जागरण ब्यूरो]। मोहनलालगंज में द¨रदगी की शिकार महिला के अनाथ बच्चों की परवरिश उत्तर प्रदेश सरकार करेगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके लिए दस लाख रुपये की आर्थिक मदद और इंटर तक की मुफ्त शिक्षा का एलान किया है। शनिवार को मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बुलाकर मामले की जांच की जानकारी ली और कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने घटना के बारे में राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी को भी जानकारी दी।

अखिलेश यादव ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इस वारदात को अंजाम देने वाले द¨रदे जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। द¨रदगी की शिकार महिला के बच्चों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। उनकी परवरिश सरकार करेगी। इससे पहले उन्होंने मुख्य सचिव आलोक रंजन, प्रमुख सचिव(गृह) राकेश बहादुर को बुलाकर तफ्तीश की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की। वहीं मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने मृतका के मासूम बच्चों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि राज्य सरकार उनके पालन-पोषण का पूरा खर्च वहन करेगी।

संवेदनहीनता पर कार्रवाई :

ये सवाल उठाए जाने पर कि मौके पर निर्वस्त्र पड़े महिला के शव को घंटों ढंकने का प्रयास नहीं हुआ, एडीजी ने कहा कि मोहनलालगंज के इंस्पेक्टर कमरूद्दीन खान और एसआइ मुन्नी लाल को निलंबित कर दिया गया है। सुतापा ने इस पर नाराजगी जताई कि व्हाट्सएप पर नंगी तस्वीर प्रसारित की गई।

किसी परिचित ने फोन कर बुलाया था महिला को :

जिस महिला की दरिंदगी के साथ हत्या की गई थी, वह यहां रायबरेली रोड स्थित एक कालोनी में रह रही थी। मूलरूप से देवरिया की रहने वाली महिला के पति का तीन वर्ष पूर्व बीमारी से देहांत हो चुका है। वह राजधानी के ही एक अस्पताल में नौकरी कर अपनी बेटी और बेटे का पालन-पोषण कर रही थी। उसका पति भी अस्पताल में संविदा कर्मचारी था। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक परिचित का फोन आने के बाद महिला अपनी बेटी से अस्पताल जाने की बात कह घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के निजी अंग में गंभीर चोटें पहुंचाने की पुष्टि हुई थी। वहीं मौत का कारण मल्टीपल हैमरेज पाया गया था। देवरिया से पहुंचे महिला के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की उम्र करीब 36 वर्ष थी। उन्होंने शव की शिनाख्त की। वहीं इससे पूर्व बेटी ने कपड़े देख बताया था कि वे उसकी मां के हैं।

एसएसपी प्रवीण कुमार के मुताबिक महिला की च्च्ची से पूछताछ हुई है। दुष्कर्म की धारा की बढ़ोतरी कर विवेचना की जा रही है। तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस महिला की काल डिटेल रिपोर्ट के आधार पर भी पड़ताल कर रही है।

हिरासत में एक पूर्व परिचित भी :

पुलिस सूत्रों का कहना है कि हिरासत में लिये गए संदिग्धों में से एक महिला का पूर्व परिचित है।

महिला आयोग पहुंचा मोहनलालगंज :

राज्य महिला आयोग ने बलसिंह खेड़ा के प्राथमिक विद्यालय में युवती की हत्या के स्थल का निरीक्षण किया। आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी ने बताया कि आयोग ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

पढ़ें : लखनऊ का 'निर्भया कांड' तह तक पहुंची पुलिस, मिले खास साक्ष्य

पढ़ें : स्कूल में छह साल की च्च्ची से दुष्कर्म, महिला डॉक्टर को निर्वस्त्र किया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।