यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रालोसपा ने उपेंद्र को बनाया अपना सीएम उम्मीदवार
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा को पार्टी की तरफ से बिहार का अगला मुख्यमंत्री घोषित किया है। पार्टी का दावा है कि उप ...और पढ़ें

पटना। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा को पार्टी की तरफ से बिहार का अगला मुख्यमंत्री घोषित किया है। पार्टी का दावा है कि उपेंद्र कुशवाहा ही लालू-नीतीश के महागठबंधन को उखाड़ सकते हैं।
कारगिल चौक पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेता काउंटर लगा लोगों को पार्टी की सदस्यता दिला रहे थे। नए सदस्यों को बताया जा रहा था कि उपेंद्र कुशवाहा बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। पार्टी की तरफ से राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसकी शुरुआत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद अरुण कुमार और सदस्यता अभियान के प्रभारी व पूर्व विधायक ललन पासवान ने की।
पटना महानगर के संयोजक उपेंद्र पासवान सदस्यता अभियान की अध्यक्षता कर रहे थे। अरुण कुमार ने कहा कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार की पोषक है। नीतीश कुमार जंगलराज वाली पार्टी के साथ समझौता कर बिहार की जनता के प्रति अपनी मंशा स्पष्ट कर दिया है।

