Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अमेरिका को पहले से थी पीओके में 'सर्जिकल स्‍ट्राइक' की जानकारी

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Fri, 30 Sep 2016 01:02 PM (IST)

    अमेरिका को पीओके में हुई सर्जिकल स्‍ट्राइक की पूरी जानकारी पहले से थी। यहां तक की ऑपरेशन के बाद भी दोनों देशों के बीच जानकारियों को साझा किया गया था। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली (जेएनएन)। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भारतीय सेना के सर्जिकल ऑपरेशन की पूरी जानकारी अमेरिका को थी। इस ऑपरेशन के बाद भी अमेरिका के अाला अधिकारी द्वारा नई दिल्ली फोन कर इस ऑपरेशन के बाद की भी जानकारी साझा की गई थी। इस बात का जिक्र खुद अमेरिका में व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉश अर्नेस्ट ने अपनी प्रेस ब्रीफिंग में किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए पाक में मौजूद आतंकी ठिकानों को नष्ट करने और आतंकियों पर नकेेल कसने की भी बात कही।

    प्रेस ब्रीफिंग के दौरान जॉश अर्नेस्ट ने बताया कि वॉशिंगटन को सर्जिकल ऑपरेशन के बाद दिनभर के अपडेट की जानकारी थी, लेकिन हम चाहते हैं कि भारत के इस एक्शन के बाद दोनों पक्षों की सेना में बातचीत हो।' उन्होंने कहा कि दोनों तरफ से तनाव दूर करने के लिए पहल जरूरी है। इसके साथ ही ओबामा प्रशासन ने भारत-पाक के बीच सरहद पर बढ़ते तनाव को लेकर कहा कि पाकिस्तान को अपनी जमीन को आतंकियों के लिए 'सुरक्षित स्थान' नहीं बनने देना चाहिए. पाक को आतंकवाद के मसले पर अपने पड़ोसी मुल्क की मदद करनी चाहिए। वहीं, बताया जा रहा है कि भारत ने अमेरिका को लूप में लेकर पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक किया।

    PoK में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बोला US, हर हालात पर है नजर

    एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक कल रात भी डीजीएमओ की प्रेस कॉन्फ्रेंस के काफी पहले अमेरिका के एनएसए सुजैन राइस ने पीओके में हुई सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर भारत के एनएसए अजीत डोभाल को फोन किया था। डोभाल ने उन्हें सर्जिकल स्ट्राइक की पूरी जानकारी दी थी।

    सर्जिकल स्ट्राइक से डरे आतंकियों के आका बिल में छिपे, पाक ने भी दी चुप रहने की हिदायत

    अमेरिका समेत अन्य देशों ने पीओके में भारत के सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन किया है। अमेरिका का कहना है, 'यूनाइटेड स्टेट सीमा पार आतंकवाद के खतरों को लेकर चिंतित है। हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान यूएन की ओर से आतंकवादी संगठन घोषित किए गए समूहों को समर्थन नहीं करेगा और अपने देश में पहनपने नहीं देगा।व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉश अर्नेस्ट ने बताया कि अमेरिका भारत के साथ अपने समझौते को लेकर संकल्पबद्ध है।

    खबरें और भी

    तस्वीरों में देखिए, सर्जिकल स्ट्राइक पर देशभर में जश्न का माहौल

    सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें