विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश से जाता है देश के विकास का रास्ता: अखिलेश

By Edited By:
Published: Sat, 16 Aug 2014 09:20 AM (IST)

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भव्य समारोह के बीच विधान भवन पर ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भव्य समारोह के बीच विधान भवन पर ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने अपने 15 मिनट के भाषण में न तो भविष्य की योजनाओं का जिक्र किया, न ही कोई नई घोषणा की। केवल सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। देश की समृद्धि एवं खुशहाली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर ही गुजरने की बात कहते हुए अपनी सरकार के विकास कार्यो का गुणगान किया।

मुख्यमंत्री अखिलेश ने आजादी की लड़ाई के सेनानियों और सीमा पर शहीद होने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देते कहा कि आज का दिन उनके त्याग और बलिदान को याद करने का दिन है। उन्होंने महात्मा गांधी के साथ ही डा. राम मनोहर लोहिया, लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं आचार्य नरेंद्र देव आदि समाजवादी चिंतकों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ कौशल विकास एवं ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। दो वषों के कार्यकाल में प्रदेश की विकास दर, देश की विकास दर से अधिक रही है। 40 लाख परिवारों को लाभान्वित करने के लक्ष्य के साथ समाजवादी पेंशन योजना शुरु की गई जो देश में किसी भी राज्य सरकार द्वारा अपने संसाधनों से संचालित की जाने वाली सबसे बड़ी सामाजिक सुरक्षा योजना है। उन्होंने लखनऊ में आईटी सिटी, सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सीय संस्थान तथा लखनऊ-आगरा ग्रीन एक्सप्रेस-वे के निर्माण, जिला मुख्यालयों को चार लेन सड़कों से जोड़ने और नदियों पर बड़े पैमाने पर पुल बनाये जाने समेत कई योजनाएं गिनाईं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रलय की योजना के तहत बस्ती, फीरोजाबाद, बहराइच व फैजाबाद में मेडिकल कालेजों की स्थापना के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है। पयर्टन के लिए वाराणसी में तीन नए घाटों की स्थापना एवं भारत रन बिस्मिल्लाह खां की स्मृति में संग्रहालय एवं मकबरा स्थल के विकास की योजनाएं भी प्रस्तावित हैं। क्षेत्रीय वायुयान सेवा संचालित करने का फैसला लिया गया है। कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस दिशा में पूरा ध्यान दे रही है। पुलिस व्यवस्था में काफी सुधार किया जा रहा है। पुलिस कर्मियों की भर्ती के साथ ही उन्हें आवश्यक आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कानपुर के बाद अब लखनऊ में भी आधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम की शुरुआत होने जा रही है।

पढ़ें: किसान को मूत्र पिलाने के मामले में नपे ललितपुर के एसपी विजय यादव

पढ़ें: नीरज जी से बड़ा कवि धरती पर नहीं: अखिलेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।