विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस ने वैदिक को बताया आरएसएस का सदस्य

By Edited By:
Updated: Wed, 16 Jul 2014 07:15 AM (IST)

मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद से पत्रकार वेद प्रकाश वैदिक की मुलाकात को लेकर कांग्रेसियों ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया।

News Article Hero Image

इलाहाबाद। मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद से पत्रकार वेद प्रकाश वैदिक की मुलाकात को लेकर कांग्रेसियों ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया। उन्होंने वैदिक के कश्मीर की आजादी के विवादित बयान को देश विरोधी हरकत बताया।

उधर, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि कुख्यात आतंकवादी से हाथ मिलाना अमर शहीदों का अपमान है। ऐसे आतंकवादी से मुलाकात करके लौटने के बाद भी वैदिक को गिरफ्तार न किया जाना भाजपा सरकार की मामले में संलिप्तता उजागर करती है। उन्होंने कहा कि बिना पाकिस्तानी दूतावास के प्रबंध के यह मुलाकात संभव ही नहीं हो सकती।

पढ़ें: हाफिज सईद से वैदिक की मुलाकात पर बवाल