विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गौरक्षा के मुद्दे पर विहिप ने सात नवंबर को रैली का किया ऐलान

By Lalit RaiEdited By:
Updated: Fri, 12 Aug 2016 11:10 AM (IST)

गौरक्षा के मुद्दे पर केंद्र सरकार की बेरुखी के विरोध में विहिप ने दिल्ली में एक बड़ी रैली करने का फैसला किया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। गौरक्षकों के मुद्दे पर पीएम मोदी के बयान को दरकिनार कर विश्व हिंदू परिषद(वीएचपी) ने सात नवंबर को दिल्ली में बड़ी रैली करने का ऐलान किया है। विहिप से जुडे़ सूत्रों का कहना है कि गौकशी पर पाबंदी के लिए सरकार ने अब तक वादाखिलाफी ही हुई है। सात नवंबर को होने वाली रैली में अब केंद्र सरकार को स्पष्ट संदेश दिया जाएगा कि गौरक्षा के मुद्दे पर अब किसी तरह की बहानेबाजी नहीं चलेगी।

पीएम ने कुछ दिनों पहले टाउन हाल कार्यक्रम में कहा था कि गौरक्षकों के नाम पर एक तरह से बदमाशी की जा रही है। कुछ ऐसे भी लोग हैं जो रात के अंधेरे में डकैती डालते हैं और दिन में गौरक्षा की दुहाई देते हैं। पीएम ने ऐसे लोगों के खिलाफ राज्यसरकारों से कड़ी कार्रवाई की अपील की थी। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ ने भी कहा था कि गौरक्षा के नाम पर गुंडई बर्दाश्त नहीं की जा सकती है।

गौरक्षा के नाम पर हो रहे हमले की RSS ने की निंदा, कहा ये घटना अमानवीय