विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वराज संवाद बैठक से तमतमाई 'आप' करेगी बागियों पर कार्रवाई

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Tue, 14 Apr 2015 04:00 PM (IST)Updated: Tue, 14 Apr 2015 09:39 PM (IST)

आम आदमी पार्टी के विरोधी खेमे से आने वाले योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण द्वारा बुलाई गई स्वराज संवाद बैठक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। गुड़गांव में हुई आम आदमी पार्टी के बागी गुट की बैठक के बाद आप प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव पर कार्रवाई कर सकती है। दोनों को पार्टी कारण बताओ नोटिस जारी कर सकती है। बुधवार को पार्टी ने राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक बुलाई है। आप नेता आशुतोष ने कहा कि पार्टी ने इस बैठक का संज्ञान लिया है। जल्दी ही पार्टी की पीएसी की बैठक होगी।इस बैठक में सभी मसलों पर विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वे इस बात से आहत है कि हजारों स्वयं सेवकों की दिन रात की मेहनत को जिस तरह से सांप्रदायिक ताकतों को दिल्ली में नेस्तनाबूद किया, उस पर एक शब्द का प्रस्ताव भी पारित नहीं हुआ।

स्वराज संवाद की बैठक

इससे पहले गुड़गांव में योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण द्वारा बुलाई गई स्वराज संवाद बैठक में दाेनों को अपार समर्थन मिला। प्रशांत भूषण ने कहा जिन सिद्धांतों और नीतियों के लिए इस पार्टी का निर्माण किया गया था वह सब पीछे छूट चुके हैं। यह पार्टी सिर्फ मुट्ठी भर लोगों के हाथों में सिमट कर रह गई है।

इस बैठक में वोटिंग कराई गई। वोटिंग के बाद आए नतीजों में यह सामने आया कि 93 फीसद लोगों ने माना कि 'आप' अपने मूल उद्देश्य से भटक गई है और वह स्वराज पर नहीं चल रही है। गुड़गांव में हो रही बैठक में भूषण और यादव ने अपनी बात रखी ।

प्रशांत भूषण ने मंच से दी अपनी सफाई

प्रशांत भूषण ने मंच से बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि क्या अब पार्टी में कोई संवाद भी नहीं हो सकता।उन्होंने कहा कि हमने लोकपाल को लेकर आवाज उठाई कि हर राज्य में लोकपाल हो और पार्टी के अंतिम निर्णय लेने के लिए राष्ट्रीय लोकपाल हो। लेकिन पार्टी ने हमारी बातों को अनसुना कर दिया। हमने सुना कि पार्टी ने हमें ऐसा करने के चलते हटा दिया। ऐसा सुनने में आ रहा है कि यह बैठक आयोजित करने पर हमें पार्टी से निकाला जा सकता है। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लोकपाल रामदास को बुलाया नहीं गया। इससे पहले उन्हें बुलाया जाता था। भूषण ने कहा कि पार्टी में बहुत से ऐसे लोग हैं जो ये जानते हैं कि आप अपने सिद्धांतों से भटक गई है लेकिन वे चुप हैं।

उन्होंने कहा कि इस पार्टी को बनाने में लाखों लोगों ने कड़ी मेहनत की है। यह पार्टी अब कुछ लोगों की जागीर बनकर रह गई है। आरटीआई के मसले पर प्रशांत भूषण ने कहा कि हम पहली पार्टी थे जिन्होंने कहा था कि हम पार्टी को आरटीआई के दायरे में लाएंगे। उन्होंने कहा कि बीते दो साल से पार्टी की वेबसाइट में पार्टी के फैसलों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। हमने फैसला किया है कि सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर वॉलंटियर्स को विश्वास में लिया जाएगा।

पार्टी की एकता को बनाए रखने का पूरा प्रयास किया: योगेंन्द्र यादव

पार्टी में संस्थापक की भूमिका में रहे योगेंद्र यादव ने कहा कि मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं। मैंने उम्मीद नहीं की थी कि इतने लोग इस बैठक में आएंगे। उन्होंने कहा कि यह भीड़ दिखाती है कि ऐसा नहीं है कि हमारे साथ कोई दिक्कत है बहुत से ऐसे लोग हैं जो पार्टी से असहमत हैं। योगेंद्र ने कहा कि एक आदर्श वॉलंटियर्स पार्टी की वर्तमान स्थिति से संतुष्ट नहीं है। यादव ने कहा कि हमने बहुत प्रयास किया कि पार्टी में एकता बनी रहे लेकिन बंद दरवाजों के पीछे हमने किसी भी समझौते से इंकार कर दिया। हमसे कहा गया कि हरियाणा ले लो ये सब छोड़ दो।

पढ़ें : स्वराज संवाद' की बैठक जारी, नई पार्टी बनाने को लेकर होगा मतदान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।