विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संतों की हुंकार, नरेंद्र मोदी अबकी बार

By Edited By:
Published: Sun, 02 Feb 2014 12:18 PM (IST)Updated: Sun, 02 Feb 2014 12:20 PM (IST)

भाजपा के पीएम पद के प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए संतों ने भी हुंकार भर दी है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। भाजपा के पीएम पद के प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए संतों ने भी हुंकार भर दी है। उन्हें पीएम पद पर काबिज करने के लिए संतों की ओर से जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत लोगों को मतदाता बनने और मतदान करने के लिए जागरूक किया जाएगा। इलाहाबाद के परेड मैदान पर विहिप के राष्ट्रीय मार्गदर्शक मंडल की कल हुई बैठक में विहिप नेता और प्रमुख संतों ने इस मसले पर विचार कर फैसला किया।

पढ़े : आज मेरठ में गरजेंगे मोदी, सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम

इस मसले पर विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक अशोक सिंहल ने बताया कि बीते वर्ष महाकुंभ के दौरान आयोजित धर्म संसद में संतों ने नरेन्द्र मोदी का नाम लिया था। जिन्हें सभी का समर्थन रहा। भाजपा की ओर से इस बारे में कोई बात नहीं आई। संत समाज नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का हित मानते हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में संत क्या कर सकते हैं, इस पर विचार हो रहा है। शहर से गांव तक संत लोगों को जागरूक कर चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। सभी का प्रयास है कि देश का विभाजन करने वाली शक्तियों को रोका जाए।

देश को राष्ट्रवादी नेतृत्व की जरूरत

मणि राम छावनी परिषद अयोध्या के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दासजी ने कहा कि देश को राष्ट्रवादी नेतृत्व की जरूरत है। वर्तमान में सफल नेतृत्व नहीं है, जो राष्ट्र्रहित में कार्य करे। पहले सही निर्णय न लेने से पछतावा हुआ था। अब सभी लोग मोदी के प्रति निष्ठावान हैं। उन्होंने गुजरात में आर्थिक दृष्टि से काफी काम किया है। वह पार्टी विशेष नहीं बल्कि व्यक्ति विशेष हैं। संत समाज की चाहत है कि मोदी पीएम बनें, वह साम‌र्थ्यवान हैं। बहुमत के लिए जनजागरण जल्द शुरू किया जा रहा है। गोपाल दासजी ने खुद चुनाव लडऩे की बात से इंकार किया।

असुरक्षित हैं देश की सीमाएं : नरेंद्रानंद

काशी सुमेरु पीठ के स्वामी नरेन्द्रानंद सरस्वती ने कहा कि भारत की सीमाएं असुरक्षित हैं। देश विरोधी 15 प्रतिशत लोग सत्ता का संचालन कर रहे हैं। अब देश को विकास, उसकी गरिमा, संस्कृति, गौ और गंगा के संरक्षण की ज्यादा जरूरत है। ऐसा काम विकास पुरुष ही कर सकता है। संत समाज मानसिक रूप से विकृत लोगों को जगाने का काम करेंगे ताकि 21वीं सदी में भारत विश्व गुरु बन सके। देशद्रोहियों को दंडित किया जाना चाहिए। मोदी को तीन सौ सीट के साथ संसद में पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है ताकि देश से भय, भूख व भ्रष्टाचार खत्म हो सके।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।