विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संत रामपाल की गिरफ्तारी के आदेश

By Sudhir JhaEdited By:
Updated: Thu, 06 Nov 2014 05:24 AM (IST)

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के बार-बार आदेश की अवहेलना कर कोर्ट में पेश न होने पर संत रामपाल व उसके शिष्य मास्टर राम कुमार ढाका के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। जस्टिस एम. जयपॉल ने हरियाणा के डीजीपी व गृह सचिव को निर्देश दिया है कि

News Article Hero Image

चंडीगढ़, जागरण संवाददाता। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के बार-बार आदेश की अवहेलना कर कोर्ट में पेश न होने पर संत रामपाल व उसके शिष्य मास्टर राम कुमार ढाका के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। जस्टिस एम. जयपॉल ने हरियाणा के डीजीपी व गृह सचिव को निर्देश दिया है कि वे दोनों को गिरफ्तार कर सोमवार को पीठ के सामने पेश करें। दूसरी ओर, पुलिस ने दर्जनों रामपाल समर्थकों को गिरफ्तार किया है जो वकील के लिबास में कोर्ट परिसर में घुसने की फिराक में थे।

हाई कोर्ट द्वारा कई बार तलब किए जाने के बाद भी आपराधिक अवमानना के आरोपी करौंथा (रोहतक) आश्रम के संचालक संत रामपाल पेश नहीं हुए। रामपाल ने अपने वकील के माध्यम से संदेश दिया कि उन्हें आंख की कोई बीमारी है जिस कारण वह यात्रा करने में असमर्थ हैं। गत १४ जुलाई को वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए हिसार अदालत में संत रामपाल के पहुंचने के बाद उनके समर्थकों ने तोडफ़ोड़ कर अदालत की कार्यवाही बाधित की थी। इस पर संज्ञान लेते हुए हाई कोर्ट ने रामपाल को तलब किया था।