Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'भारत माता की जय' पर आपत्ति वालों तक भी फायदा पहुंचाएंगे: वेंकैया

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Fri, 18 Mar 2016 08:29 PM (GMT+05:30)

    केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि सरकार सुधारों के जरिये देश में बदलाव लाने और सभी वर्गो तक उसका लाभ पहुंचाने के लिए प्रत ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि सरकार सुधारों के जरिये देश में बदलाव लाने और सभी वर्गो तक उसका लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इसमें वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें 'भारत माता की जय' बोलने पर आपत्ति है।

    43वें एसकेओसीएच सम्मेलन के मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में बदलाव के प्रति बेहद उत्सुक हैं। इसीलिए मैं कहता हूं रिफॉर्म (सुधार), परफॉर्म (प्रदर्शन) और ट्रांसफॉर्म (बदलाव)। देश का मतलब है सभी भारतीय, इनमें वे भी शामिल हैं जिन्हें 'भारत माता की जय' से समस्या है। सुधारों को समय की जरूरत बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे गरीबों को मदद, निष्पादन व्यवस्था में सुधार, आर्थिक वृद्धि, सब्सिडी का बेहतर वितरण और समाज के वंचित तबके की अच्छी देखभाल संभव हो सकेगी। इससे पूर्व नायडू को एसकेओसीएच चैलेंजर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    बता दें कि 'भारत माता की जय' नारे पर आपत्ति जताने के लिए वेंकैया ने गुरुवार को एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और महाराष्ट्र में पार्टी के विधायक वारिस पठान की आलोचना की थी। वेंकैया ने कहा था कि उन्हें समझ नहीं आता 'भारत माता की जय' बोलने में लोगों को क्या आपत्ति है। इसमें न तो किसी धर्म का संकेत है और न ही इसका किसी धर्म से कोई संबंध है। समझ नहीं आता कि इसमें गलत क्या है।

    ऐसे बयान पर ओवैसी को शर्म आनी चाहिए: वेंकैया

    खबरें और भी