विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वायुसेना प्रमुख अरूप राहा बोले, पठानकोट आतंकी हमला थी पहली नाकामी

By Monika minalEdited By:
Updated: Wed, 28 Dec 2016 05:05 PM (IST)

वायुसेना प्रमुख अरूप राहा ने पठानकोट आतंकी हमला जैसी असफलताओं से सीख लेने की बात स्‍वीकार की।

वायुसेना प्रमुख अरूप राहा
वायुसेना प्रमुख अरूप राहा

नई दिल्ली (एएनआई)। वायुसेना प्रमुख अरूप राहा ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपनी असफलताओं को बताते हुए यह स्वीकार किया कि इससे सीख लेकर पहले की तुलना में अब कहीं अच्छे तरीके से मुकाबले के लिए तैयार हैं।

उन्होंने पठानकोट आतंकी हमले को पहली असफलता बताते हुए कहा, 'हमें उससे सीख मिली और अब हम अधिक तैयार हो गए हैं।' उनके लिए दूसरी असफलता वायुसेना का विमान AN32 का लापता होना था। राहा ने बताया, 'काफी प्रयासों के बावजूद हम उसका पता नहीं लगा सके। हम पीड़ितों के परिवार की मदद कर रहे हैं वह मेरे करियर की बुरी यादों में से एक हैं।'

घोटाले में पूर्व वायुसेना अध्यक्ष की संलिप्तता दुर्भाग्यपूर्ण : राहा