यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सही समय पर निर्णय लेगी शिवसेना : उद्धव ठाकरे
शिवसेना ने भाजपा को समर्थन देने के मुद्दे पर अभी अपने पत्ते नहीं खोलते हुए कहा है कि वह हर स्थिति के लिए तैयार है। शिवसेना का कहना है कि भाजपा ने उसके ...और पढ़ें

मुंबई। शिवसेना ने भाजपा को समर्थन देने के मुद्दे पर अभी अपने पत्ते नहीं खोलते हुए कहा है कि वह हर स्थिति के लिए तैयार है। शिवसेना का कहना है कि भाजपा ने उसके साथ अभीतक कोई संपर्क नहीं किया है।
शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमें हर हालत के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि हम अकेले लड़े और चुनाव में हमने अच्छा किया। उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैने फोन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत पर बधाई भी दी। गौरतलब है कि 25 वर्षो तक साथ रहे भाजपा-शिवसेना के बीच गठबंधन चुनाव से पहले टूट गया और दोनों पार्टियां चुनाव अलग अलग लड़ी। भाजपा प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और पार्टी ने 123 सीटों पर जीत हासिल की।

