विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा- हताश न हों, चार राज्यों में जीतेंगे

By Edited By:
Updated: Wed, 17 Sep 2014 06:54 PM (IST)

बीदर [कर्नाटक]। उपचुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कहा कि कार्यकर्ता हता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बीदर [कर्नाटक]। उपचुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कहा कि कार्यकर्ता हताश न हों। वे चार राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव भारी बहुमत से जीतेंगे और इसके लिए वे 'कांग्रेस-मुक्त भारत' के एजेंडे पर आगे बढे़ं।

शाह ने कहा कि कुछ चुनाव नतीजे आए हैं। विपक्ष अभिभूत है। उन्हें लगता है कि कुछ बहुत अच्छी चीज हुई है क्योंकि कुछ जगहों पर भाजपा परास्त कर दी गई है। लेकिन वे नहीं देख सकते हैं कि हमने असम में अपना खाता खोला है, वे नहीं देख सकते कि हम बंगाल में जीते हैं।

लोकसभा चुनाव में शानदार जीत के महज चार माह बाद भाजपा उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के अपने गढ़ों में हुए उपचुनावों में बुरी तरह से हार गई। उसे 23 विधानसभा सीटों में से 13 खोनी पड़ीं। इन उपचुनावों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता की परीक्षा के रूप में देखा जा रहा था।

शाह ने कहा, 'मित्रों इन उपचुनावों के नतीजे मत देखो, चार राज्यों में चुनाव हैं। आप देखेंगे कि भाजपा इन राज्यों में जबर्दस्त बहुमत से चुनाव जीतेगी और 'कांग्रेस-मुक्त भारत' का हमारा एजेंडा आगे बढ़ेगा।'

शाह कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा पर स्थित बीदर जिले के गोरता गांव में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा और एक शहीद स्मारक के शिलान्यास के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

पढ़ें: भाजपा को शिवसेना की नसीहत..