विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्‍तान ने भारत में भेजे साजिश के गुब्‍बारे, लिखा है ‘बदला लेंगे’

By Monika minalEdited By:
Published: Sun, 02 Oct 2016 09:08 AM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2016 02:21 PM (IST)

भारत द्वारा पाकिस्‍तान में किए गए सर्जिकल स्‍ट्राइक के बाद बौखलाकर पाकिस्‍तान ने भारत में गुब्‍बारे भेजे हैं जिसपर उर्दू में संदेश लिखा है- 'बदला लेंगे'

News Article Hero Image

चंडीगढ़ (जेएनएन)। पंजाब की सीमा के आसपास विभिन्न क्षेत्रों में भारत के खिलाफ उर्दू संदेश के साथ करीब 3 दर्जन गुब्बारे देखे गए जिसे सीमा सुरक्षा बल ने जब्त कर लिया है। इन गुब्बारों से स्पष्ट संकेत मिलता है कि भारत द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान किस कदर बौखलाया हुआ है।

पाक से पंजाब आए गुब्बारे

संदेश के साथ गुब्बारे पंजाब के कई जिलों में मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश गुब्बारे फिरोजपुर, पठानकोट और अमृतसर के चौकियों से बरामद हुए हैं। इससे पहले कई कबूतर भी मिले थे, जिनपर उर्दू में कोड और नंबर लिखे थे।

‘बदला लेंगे’

गुब्बारों के साथ पर्चे अटैच हैं जिनपर उर्दू में संदेश लिखा गया है। इन संदेशों में सुरक्षा बलों व भारतीय महिलाओं के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। कुछ संदेशों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए बदला लेने की बात लिखी गई है।

‘...अयूबी की तलवार है हमारे पास’

फिरोजपुर के सहजेरा चौकी से प्राप्त एक नोट में लिखा है, ‘मोदी सुन ले, अयूबी की तलवार अभी हमारे पास है।’ गणतंत्र दिवस के पहले जनवरी में भारतीय वायु सेना ने अमेरिका निर्मित हीलियम बैलून को राजस्थान से बरामद किया था जो पाकिस्तान से आया था।

पहले भी आए थे गुब्बारे

जैसलमेर जिले में 25,000 फीट की उंचाई पर ‘हैप्पी बर्थडे’ मैसेज के साथ 3 मीटर व्यास वाले गुब्बारे को पाया गया था। उस वक्त सुरक्षा अधिकारियों ने अंदाजा लगाया था कि हो सकता है पाकिस्तानी इस तरीके से भारत की प्रतिक्रिया जांचने की कोशिश कर रहे होंगे।

सेंसर ने किया डिटेक्ट

सीमा सुरक्षा बल ने बताया कि शनिवार को कुछ गुब्बारे 8-10 किमी की उंचाई पर देखे गए। इनमें से अधिकतर एक या दो इंच के व्यास वाले थे। बीएसएफ अधिकारी ने बताया,’हम इस घटना को गंभीरता से ले रहे हैं। चौकियों पर लगे सेंसर इस तरह की चीजों को आसानी से डिटेक्ट कर लेते हैं। यदि वे इस तरह की चीजों को इग्नोर करेंगे, तो यह काफी गंभीर विषय होगा क्योंकि गुब्बारों के साथ ऐसे संदेश थे।‘

कुछ गुब्बारे तो हेलीकॉप्टर से भी अधिक उंचाई पर थे और कुछ उड़ कर जालंधर के करतारपुर में पहुंच गए।

सर्जिकल स्ट्राइक पर वीरू समेत क्या बोले ये खिलाड़ी, देखें तस्वीरें

भारतीय सेना की जांबाजी का भाजपा ने यूं मनाया जश्न

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।