विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या कर रही है पर्यटक पुलिस, इस रिपोर्ट से जानिए सच

By Edited By:
Updated: Fri, 17 Jan 2014 09:08 AM (IST)

विदेशी पर्यटकों को स्थलों की जानकारी देने, मनचलों, ठगों और अन्य अपराधियों से पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पर्यटक पुलिस की टीम हैं, लेकिन वह तैनाती स्थल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। विदेशी पर्यटकों को स्थलों की जानकारी देने, मनचलों, ठगों और अन्य अपराधियों से पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पर्यटक पुलिस की टीम हैं, लेकिन वह तैनाती स्थल पर भी बमुश्किल दिखती है। यदि पर्यटक पुलिस या पीसीआर मुस्तैद होती, तो स्टेट एंट्री रोड पर डेनमार्क की महिला सामूहिक दुष्कर्म का शिकार होने से बच जाती। दिल्ली में काफी संख्या में पर्यटक आते हैं। इसके मद्देनजर पर्यटन स्थलों के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है, लेकिन पर्यटकों की मानें तो उन्हें पर्यटन स्थलों पर पुलिस नहीं दिखाई देती है।

मूकदर्शक बनी रहती है पुलिस दिल्ली में एयरपोर्ट पर उतरने के बाद से ही विदेशी पर्यटकों की परेशानी का सामना करना पड़ता है। टैक्सी चालक जबरन उन्हें टैक्सियों में बैठाने का प्रयास करते है। अधिकतर मामलों में देखा गया है कि पुलिस मूकदर्शक बन सब देखती रहती है। ऐसा ही हाल पहाड़गंज इलाके में होटलों में बुकिंग के लिए पहुंचने पर होता है।

दिया गया है विशेष प्रशिक्षण

राजधानी में पर्यटक पुलिस की दस टीम हैं। पीसीआर वैन में विशेष रूप से प्रशिक्षित चार पुरुष व दो महिला पुलिसकर्मी तैनात रहती हैं। ये पुलिसकर्मी पीले रंग की जैकेट पहनते हैं, जिस पर पर्यटक पुलिस लिखा होता है। उन्हें अंग्रेजी भाषा की टेनिंग दी जाती है।

इन जगहों पर तैनात है पर्यटक पुलिस

-आइजीआइ एयरपोर्ट

-नई दिल्ली रेलवे स्टेशन

-हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन

-राजघाट

-लाल किला

-कुतुब मीनार

-पालिका बाजार

-जनपथ

-इंडिया गेट

-पहाड़गंज (रेलवे स्टेशन की तरफ)

तैनाती का उद्देश्य- विदेशी पर्यटकों को दलालों द्वारा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से बचाना

- पर्यटकों को परिवहन, ठहरने के सुरक्षित स्थान, बस टर्मिनल, रेलवे स्टेशन और टैक्सी आदि के बारे में जानकारी देना

- बैग लिफ्टर और ठगों से बचाना

- जहरखुरानी, छेड़खानी, घूरना, जेबतराशी से बचाना

- विदेशी पर्यटकों को पर्यटन स्थलों की जानकारी देना

दस जगहों पर तैनात है पर्यटक पुलिस

विशेष प्रशिक्षण प्राप्त पर्यटक पुलिस विदेशी और भारतीय पर्यटकों को स्थलों की जानकारी देने के अलावा उन्हें सुरक्षा भी प्रदान कर रहे हैं। फिलहाल, पीसीआर वैन और पर्यटन पुलिस मिलकर पर्यटकों व दिल्ली वासियों की सुरक्षा करेगी।

- टीएन मोहन, स्पेशल सीपी

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर