विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शौचालय के लिए पति का साथ छोड़ा

By Edited By:
Updated: Mon, 15 Sep 2014 05:34 AM (IST)

यहां के समालखा खंड के जौरासी खास गांव की 30 वर्षीय एक महिला ने घर में शौचालय न होने कारण पति के साथ रहने से इन्कार कर दिया। उसे समझाने के लिए संबंधित ...और पढ़ें

News Article Hero Image

विजय गाहल्याण, पानीपत। यहां के समालखा खंड के जौरासी खास गांव की 30 वर्षीय एक महिला ने घर में शौचालय न होने कारण पति के साथ रहने से इन्कार कर दिया। उसे समझाने के लिए संबंधित अधिकारी तीन बार बैठक कर चुके हैं, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है।

इसके लिए उसने बाकायदा महिला सेल में शिकायत कर अपने फैसले से अवगत कराया है। शिकायत के अनुसार पहले सास-ससुर इकट्ठे रहते थे। तब घर में शौचालय था। अब वे अलग हो गए हैं और जो घर उसके पति के हिस्से में आया है उसमें शौचालय नहीं है।

उसे ससुर के घर के शौचालय में जाना मंजूर नहीं है और गांव के बाहर भी खुले में शौच करने नहीं जाएगी। महिला सेल ने इसे घरेलू हिंसा समझकर जिला संरक्षण व बाल विवाह निषेध अधिकारी के पास भेज दिया।

एडीसी कार्यालय के अनुसार जिले में 1.21 लाख मकान ग्रामीण क्षेत्र में हैं। इसमें से 1.16 लाख मकानों में शौचालय बनवा दिए गए हैं। जिला संरक्षण व बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता का कहना है कि इस महिला की मांग जायज है।

पढ़ें: ससुराल में शौचालय नहीं तो ले लिया तलाक

पढ़ें: बगैर शौचालय स्कूल में लगती है झिझक