विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंगाल में लोकतांत्रिक व धर्मनिरपेक्ष सरकार का करेंगे गठन : कांग्रेस

By Gunateet OjhaEdited By:
Updated: Thu, 31 Mar 2016 07:46 AM (IST)

कांग्रेस ने बुधवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि यदि पार्टी बहुमत पाकर सत्ता में आती है तो एक लोकतांत्रिक व धर्मनिरपेक्ष सरकार का गठन करेगी। सारधा चिटफंड,

News Article Hero Image

कोलकाता। कांग्रेस ने बुधवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि यदि पार्टी बहुमत पाकर सत्ता में आती है तो एक लोकतांत्रिक व धर्मनिरपेक्ष सरकार का गठन करेगी। सारधा चिटफंड, नारद स्टिंग व टेट जैसे घोटालों की उचित जांच करवाई जाएगी। राज्य में कानून व्यवस्था दुरुस्त करना सरकार की प्राथमिकता होगी।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर चौधरी ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा व उद्योग के विकास के लिए सबसे जरूरी है कि राज्य में कानून व्यवस्था ठीक की जाए। कांग्रेस सत्ता में आती है उसका लक्ष्य राज्य में कानून व्यवस्था को ठीक करना होगा। भ्रष्टाचार पर लगाम के लिए लोकायुक्त को मजबूत बनाया जाएगा।

चिटफंड कंपनियों पर लगाम कसने के लिए निगरानी एजेंसियों की भूमिका मजबूत करने की बात कही गई है। घोषणा पत्र में महिला सशक्तीकरण पर विशेष जोर दिया गया है। इसमें पुलिस विभाग में 30 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए सुरक्षित रखे जाने की बात कही गई है।

घोषणा पत्र के मुताबिक विश्वविद्यालयों व कॉलेजों की स्वायत्तता बरकरार रखने पर जोर दिया जाएगा। स्वास्थ्य व्यवस्था के विकास के लिए रायगंज में एम्स के निर्माण का प्रस्ताव दिया जाएगा। इसके अलावा अस्पतालों में पुरुष नर्सिंग स्टाफ की बहाली की जाएगी।