विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब बहराइच में महिला को पेड़ से लटकाया

By Edited By:
Updated: Wed, 11 Jun 2014 09:18 PM (IST)

लखनऊ [जेएनएन]। महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं से शर्मसार हो रहे उत्तर प्रदेश में दरिंदगी का सिलसिला थम नहीं रहा है। सरकार की कानून व्यवस्था के पेच कसने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ [जेएनएन]। महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं से शर्मसार हो रहे उत्तर प्रदेश में दरिंदगी का सिलसिला थम नहीं रहा है। सरकार की कानून व्यवस्था के पेच कसने की कवायद भी हालात काबू नहीं कर पा रही। बुधवार को बदायूं कांड की जैसी एक और घटना दबंगों ने बहराइच में दोहराई। यहां सुबह पेड़ से एक महिला का शव लटका मिला। सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की बात कही जा रही है। वहीं महराजगंज में घर में घुस चाकू के बल पर महिला से दुराचार की घटना को अंजाम दिया गया। अमेठी में दुष्कर्म के बाद पुलिस की ढिलाई का फायदा उठाते हुए बेखौफ आरोपी पीड़िता को अपहरण कर ले गए।

बहराइच के रानीपुर में बुधवार सुबह एक बाग में महिला के लटकते शव को देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। मृतक महिला के पति ने आरोप लगाया कि अवैध शराब के धंधे का विरोध करने पर घटना को अंजाम दिया गया है। परचून की दुकान में अवैध शराब का धंधा करने वाले गांव के ही ओमकार व विनय कुमार से छह माह पूर्व विवाद हुआ था। तीन दिन पहले भी उसकी पत्‍‌नी ने विरोध किया। तब से ही आरोपी परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे थे।

मंगलवार को महिला तीन बजे दवा लेने निकली थी। रात नौ बजे उसने फोन कर पति को बताया कि आरोपी पीछा कर रहे हैं। जल्द ही किसी को रमवापुर चौराहे पर भेज दो। पति साथियों के साथ पहुंचा, लेकिन वह वहां नहीं मिली। बुधवार सुबह सात बजे उसका शव एक बाग में पेड़ से लटकता मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य घटना में हरदोई में एक नेत्र चिकित्सक पर बच्ची ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को हिरासत में ले लिया है।

पढ़ें: बदायूं कांड: यूकेलिप्टस के पत्तों ने दिए कई सुराग, अब खुलेंगे राज