विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कॉलेज में महिला कर्मचारी से यौन उत्पीड़न

By Edited By:
Updated: Mon, 21 Oct 2013 06:20 AM (IST)

दयाल सिंह सांध्य कॉलेज में एक गु्रप डी महिला कर्मचारी से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। महिला ने कॉलेज के दो कर्मचारियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दयाल सिंह सांध्य कॉलेज में एक गु्रप डी महिला कर्मचारी से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। महिला ने कॉलेज के दो कर्मचारियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

पढ़ें: पाकिस्तान की मासूम को बनाया सेक्स गुलाम

सूत्रों ने बताया कि शिकायतकर्ता ग्रुप डी कर्मचारी है। वह काफी समय से कॉलेज प्रशासन के समक्ष शिकायत कर रही थी। बाद में उसने कॉलेज में यौन उत्पीड़न का मामला रोकने के लिए गठित ट्रिपल सी कमेटी (कालेज शिकायत कमेटी) में अगस्त में शिकायत की। महिला कर्मचारी ने कहा कि दोनों आरोपी कर्मचारी अश्लील फब्तियां कसते हैं और अश्लील बातें कहते हैं।

कई बार तो उसे अपने साथ घूमने के लिए चलने को कहते हैं। कमेटी के सात सदस्यों ने मामले की जांच की और पाया कि महिला के आरोप गंभीर हैं।

कमेटी ने पूर्ण बहुमत से दोनों आरोपी कर्मचारियों को निलंबित करने का सुझाव प्रिंसिपल को दिया। प्रिंसिपल ने भी इस मामले को सहमति दे दी है और यह मामला कॉलेज के चेयरमैन के पास लंबित है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर