विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वह महिला जिसकी सैलरी है 18000 रुपये, मालकिन है 6 बंगलों, 4 कारों की

By kishor joshiEdited By:
Updated: Fri, 01 Jul 2016 03:14 PM (IST)

मुंबई में पुलिस जांच में एक ऐसी महिला का पता है जिसकी सैलरी मात्र 18 हजार रुपये थी लेकिन उसकी संपत्ति करोड़ों की निकली है।

News Article Hero Image

मुंबई (मिड-डे)। मुबंई पुलिस को एक ऐसा मामला मिला है जिससे पुलिस खुद आश्चर्य में पड़ी है। कहानी है एक ऐसी महिला की जिसकी मासिक आय मात्र 18 हजार रुपए थी, लेकिन जब पुलिस ने उसकी जांच की तो वह करोड़पति निकली। पुलिस के लिए उसकी यह कहानी आश्चर्य की वजह बनी हुई है। दरअसल, 12वीं पास व्रुशाली बामाने ने 16 करोड़ से ज्यादा रुपए का गबन कर यह संपत्ित बनाई।

उसने पैसों का गबन करने के बाद उसे अपने पास रखने की बजाय महाराष्ट्र भर में अचल संपत्ित बनाने में खर्च किया। उसने इस संपत्ित से छह मकान और चार कारें खरीदीं। अकाउंटिंग में जीरो ट्रेनिंग के बावजूद इस व्रुशाली को महालक्ष्मी रोप वर्क्स में नौकरी मिल गई। वहां तीन साल तक नौकरी को करते हुए वह बेइमानी से पैसों का गबन करती रही।

पढ़ें- मध्यप्रदेश में करोड़पति परिवहन कांस्टेबल!

फिलहाल व्रुशाली को पुलिस ने पिछले महीने गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है। पुलिस ने बताया कि बामाने ने सतारा में एक दो मंजिला घर भी बनवाया हुआ है। आजाद मैदान पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि हम किसी गुप्त जगह पर व्रुशाली द्वारा चोरी कई गई बड़ी रकम को पाने की उम्मीद लगाए बैठे थे। मगर, हमें यह जानकर आश्चर्य हुआ कि उसने इस पैसे से अपनी प्रॉपर्टी खड़ी कर ली थी।

डोंबिवली की रहने वाली व्रुशाली ने अपने मालिक का विश्वास हासिल करने के लिए कंपनी में सात साल तक काम किया। 2013 से उसने कंपनी के बैंक अकाउंट से 16.32 करोड़ रुपए का गबन किया। उसने इन पैसों को अपने माता-पिता, पति, भाई बहन और रिश्तेदारों के अकाउंट में जमा कराए।

पढ़ें- नए राज्यसभा सदस्यों में 55 करोड़पति, जानिए किसके पास कितनी संपत्ति

बाद में उसने कराड, सतारा में ‘गोलेश्वर’ नाम से दो मंजिला आलीशान घर बनाया। पांच करोड़ के बंगले में सात बड़े, फुली फर्निश कमरे और एक टैरेस पूल भी है। इसके आलावा बामाने ने 3 प्लश अपार्टमेंट और दो मिड रेंज फ्लैड डोंबिवली में खरीदे। इन एक एक फ्लैट की कीमत 50-60 लाख थी।

उसने महंगी कारें और बाइक भी खरीदीं, जो उसने अपने परिवार को गिफ्ट किया। हर गाड़ी का एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर 3777 था, जिसे वह अपने लिए लकी मानती थी। उसके घर से 18 लाख का सोना, घड़ी बरामद हुए।