विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

त्र्यंबकेश्वर मंदिर में महिलाओं से मारपीट, अंदर जाने से भी रोका

By Preeti jhaEdited By:
Published: Wed, 20 Apr 2016 01:18 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 20 Apr 2016 07:58 PM (GMT+05:30)

त्र्यंबकेश्वर मंदिर के बाहर कुछ महिलाओं के साथ मारपीट की गई है। ये महिलाएं मंदिर के गर्भ गृह में घुसने का प्रयास कर रही थी।

News Article Hero Image

नासिक, (पीटीआई)। त्र्यंबकेश्वर मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश का प्रयास कर रहीं महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं से स्थानीय लोगों के एक समूह ने मारपीट की। घटना के बाद पुलिस ने 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

पुणे की 'स्वराज्य संगठन' की अध्यक्ष वनिता गुट्टे ने बताया कि हम मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश के लिए सुबह पांच बजे से कतार में खड़े थे। हमने ड्रेस कोड के अनुसार गीले सूती कपड़े पहने थे। इसके बावजूद कुछ पुजारियों और महिलाओं ने हमें मंदिर के गर्भ गृह में जाने से रोका। उन्होंने हमसे मारपीट भी की। इसके बाद महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने त्र्यंबकेश्वर नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष समेत 200 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

त्र्यंबकेश्वर थाने के इंस्पेक्टर एचपी कोल्हे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद हम इस मामले में कार्रवाई करेंगे। उल्लेखनीय है कि हाल ही में त्र्यंबकेश्वर मंदिर ट्रस्ट ने भगवान शिव के मंदिर के गर्भ गृह में महिलाओं को प्रवेश की सशर्त अनुमति दी है।

वहीं भूमाता ब्रिगेड की प्रमुख तृप्ति देसाई ने कहा कि कल वो फिर नासिक के त्र्यंबकेश्वर में जाएंगी।

इससे पहले शनि शिंगणापुर और अन्य कई मंदिरों में महिलाओं के प्रवेश पर विवाद होने के बाद हाई कोर्ट और फिर राज्य सरकार ने साफ किया था कि मंदिर में प्रवेश को लेकर कोई भेदभाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके बाद शनि सिंगणापुर समेत कई मंदिरों में महिलाओं को प्रवेश करने दिया गया और वहां महिलाओं ने पूजा की। लेकिन नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पूजा के लिए पहुंची महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी है।

पढ़ें धर्म और अध्यात्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और पाएं दैनिक राशिफल. डाउनलोड करें जागरणPanchang एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।