विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आप' के विरोध में 'बाप'

By Edited By:
Updated: Tue, 21 Jan 2014 12:19 PM (IST)

दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती व रोहिणी से विधायक राजेश गर्ग के खिलाफ महिलाओं ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। सामाजिक संस्था संपूर्णा की महिलाओं ने अफ्रीकी महिलाओं के साथ बदसलूकी और नस्लीय टिप्पणी मामले को लेकर सोमनाथ भारती के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। दूसरी तरफ विधायक

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती व रोहिणी से विधायक राजेश गर्ग के खिलाफ महिलाओं ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। सामाजिक संस्था संपूर्णा की महिलाओं ने अफ्रीकी महिलाओं के साथ बदसलूकी और नस्लीय टिप्पणी मामले को लेकर सोमनाथ भारती के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। दूसरी तरफ विधायक राजेश गर्ग पर संस्था के कार्यालय में जबरन घुसने का प्रयास और महिलाओं के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया।

दूसरी ओर कांग्रेस की सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय पर अरविंद केजरीवाल व आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ प्रदर्शन किया।

पढ़ें: अफरा-तफरी से दिनभर जूझती रही सरकार

क्या बेअसर होने लगा 'केजरीवाल' का जादू

दिल्ली पुलिस को उकसाते रहे 'आप' कार्यकर्ता

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने पोस्टर व बैनरों के साथ जमकर नारेबाजी किया। सबने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस मामले को लेकर जवाब मांगा और यह सवाल भी किया कि आखिर क्या वजह है कि वह अपने मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ कोई भी कदम उठाना तो दूर उनके मामले में कोई बयान भी नहीं देते। प्रदर्शन में शामिल संस्था की सदस्या भारती ने बताया कि विधायक राजेश गर्ग जनसभा के नाम पर लोगों और धार्मिक आयोजनों के नाम पर लोगों को परेशान करते हैं।

'आप' के विरोध में 'बाप'

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। धरने के लिए केजरीवाल जैसे ही रेल भवन के समीप पहुंचे, उनके विरोध में भी नारे लगने शुरू हो गए। यहां भारतीय आम आदमी पार्टी (बाप) के सदस्यों ने नारे लगाने शुरू कर दिए। उनका कहना था कि आप दिखावे के लिए प्रदर्शन करती है। बाद में पुलिस उन्हें पकड़कर ले गई। भाजपा की सदस्यता छोड़ आप की सदस्यता ग्रहण करने वाली टीना शर्मा भी आप के विरोध में पहुंचीं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल महिलाओं के मुद्दे को लेकर उतने गंभीर नहीं हैं, जितना दिखावा करते हैं। कई अन्य छोटे संगठन भी विरोध प्रकट करने आए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर