विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बर्दाश्त नहीं की जाएगी सपाइयों की गुंडई: मुलायम

By Edited By:
Published: Mon, 23 Dec 2013 02:34 PM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2013 04:28 AM (IST)

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सियासी कार्ड खोलने शुरू कर दिए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ [जागरण ब्यूरो]। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सियासी कार्ड खोलने शुरू कर दिए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह की जयंती पर प्रदेश कार्यालय में जुटी भीड़ को संबोधित करते हुए सपा सुप्रीमो ने कांग्रेस और भाजपा को एक बताते हुए कहा कि 90 फीसद कांग्रेसी भाजपा के साथ हैं। उत्तर प्रदेश की लड़ाई को मोदी बनाम मुलायम बनाते हुए सपा सुप्रीमो ने कहा कि सपा ही मोदी को रोक सकती है। मुलायम अपनी पार्टी के नेताओं की गुंडई पर बेहद तल्ख थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 'मंत्री अगर कहीं जमीन पर कब्जा करा रहे हों, भ्रष्टाचार कर रहे हों तो चिट्ठियां लिखें, कार्रवाई की जाएगी।' सपा मुखिया ने आगाह किया अगर लोकसभा के नतीजे ठीक नहीं हुए तो विपक्ष सरकार पर हमला करेगा।

सपा में गुंडई :-

जौनपुर लोकसभा सीट के प्रत्याशी पारसनाथ यादव के बेटे लकी यादव के पूर्व में घोषित प्रत्याशी के समर्थकों के साथ मारपीट की घटना पर मुलायम ने पार्टी कार्यकर्ताओं को गुंडई पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा, अब गुंडई पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा, पार्टी से निकाल दिया जाएगा। सपा सुप्रीमो ने भाजपा कार्यकर्ताओं से सीख लेने की सलाह देते हुए कहा कि तीन राज्यों में उनकी सरकार इसलिए बनी कि उनके कार्यकर्ता गुंडाई से दूर रहे।

मोदी से मुकाबला:-

मुलायम ने कहा, प्रदेश में कांग्रेस मोदी को नहीं रोक सकती। इंसानियत पर जुल्म करने वालों की सभाओं में भीड़ जुटायी जा रही है। इन्हें रोकना जरूरी है, वरना लड़ाई बड़ी हो जाएगी। कार्यकर्ताओ से कहा कि मोदी यूपी का दौरा कर रहे हैं, इसे चुनौती के रूप में लें और मोदी को रोकने में जुट जाएं। कार्यकर्ताओं को घर से निकलकर गली-ली घूमना होगा।

पढ़ें : उत्तर प्रदेश में विकास में तेजी आई है : मुलायम

निशाने पर राहुल:-

मुलायम बोल कि कांग्रेस ने पांच साल तक भ्रष्टाचार किया लेकिन लोकपाल पर भाजपा से मिल गए। धर्म निरपेक्ष लोग कांग्रेस से दुखी हैं। राहुल भी निशाने पर थे। कहा कि चुनाव आया तो चोरी-छिपे मुजफ्फरनगर पहुंच गए। लोगों को बहकाने फुसलाने का प्रयास कर दंगों को चुनावी मुद्दा बनाने का प्रयास किया। प्रधानमंत्री का नाम लिए बगैर कहा, देश के सर्वोच्च राजनीतिक पद पर बैठे व्यक्ति भी वहां पर गए। चुनाव तक कांग्रेस और भाजपा इस मुद्दे को गरमाये रखना चाहती है।

बसपा पर हमला:-

मुलायम ने बसपा को तरजीह न देने के अंदाज में कहा कि बसपा कहां जाएगी, यह पता ही नहीं है। उसे जहां फायदा दिखेगा, वहां सौदा कर लेगी। कार्यकर्ताओं से कहा कि अप्रैल में चुनाव होने हैं, अब सिर्फ 90 दिन बाकी हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।