विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यमन में फंसे 350 भारतीयों को सुरक्षित लेकर निकला आइएनएस

By Sudhir JhaEdited By:
Updated: Wed, 01 Apr 2015 10:18 AM (IST)

भारतीय नौसेना ने यमन में फंसे 350 भारतीयों को सुरक्षित निकालने में कायमाबी हासिल की है। सभी को आइएनएस सुमित्रा के जरिए यमन के पड़ोसी देश जिबूती ले जाया गया है। अभी कुछ और नागरिक वहां फंसे हो सकते हैं, जिनकी सुरक्षित वापसी के प्रयास जारी हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने यमन में फंसे 350 भारतीयों को सुरक्षित निकालने में कायमाबी हासिल की है। सभी को आइएनएस सुमित्रा के जरिए यमन के पड़ोसी देश जिबूती ले जाया गया है। अभी कुछ और नागरिक वहां फंसे हो सकते हैं, जिनकी सुरक्षित वापसी के प्रयास जारी हैं।

इससे पहले भारतीय पोत को यमन के बंदरगाह पर लंगर डालने की मंजूरी नहीं मिल पा रही थी। अदन में हो रही अत्यधिक गोलीबारी के कारण पोत को क्लीयरेंस मिलने में वक्त लग गया।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि भारत सरकार के ऑपरेशन राहत के तहत युद्धग्रस्त देश से अपने नागरिकों की सुरक्षित निकालने के लिए दो युद्धक पोत सहित चार और पोत चार अप्रैल तक यमन पहुंच सकते हैं।

सरकार ने अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती रोधी अभियान में लगे पोत आइएनएस सुमित्रा को यमन से भारतीयों को लाने का आदेश दिया था। आइएनएस सुमित्रा यमन की समुद्री जलसीमा के बिल्कुल बाहर खड़ा था और आगे बढ़ने के लिए मंजूरी के इंतजार में था। अब यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

पढ़ें : स्वदेश लौटने के इंतजार में यमन में फंसी हजारों भारतीय नर्सें