विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'घर वापसी' पर हंगामा क्यों:योगी आदित्यनाथ

By Sachin kEdited By:
Published: Mon, 09 Feb 2015 12:52 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 09 Feb 2015 02:27 AM (GMT+05:30)

विश्व हिंदू परिषद की स्वर्ण जयंती पर विराट हिंदू सम्मेलन के मौके पर भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, वाराणसी। विश्व हिंदू परिषद की स्वर्ण जयंती पर विराट हिंदू सम्मेलन के मौके पर भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हिंदुओं से बड़ा उदार कौन है। उन्होंने सवाल किया कि घर वापसी पर हंगामा क्यों मचाया जा रहा है?

सम्मेलन में गोरक्ष पीठाधीश्वर व सांसद योगी आदित्य नाथ ने कहा कि पाकिस्तान को विश्व घृणा की दृष्टि से देखता है। यूरोप, अमेरिका समेत सभी गैर मुस्लिम देशों में लोग मुसलमानों को शक की नजर से देखते हैं। जेहाद के नाम पर सिर्फ नफरत फैलाई जा रही है। हिंदू राष्ट्र की बात करना गलत नहीं है। हिंदू यदि घर वापसी चाहता है तो उसका विरोध क्यों हो रहा है?

उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक अमेरिका में नस्लभेद है, जिसके शिकार खुद ओबामा हुए हैं। विहिप के संयोजक व अध्यक्ष अशोक सिंहल ने कहा कि पश्चिमी शिक्षा पर जोर दिए जाने का दुष्परिणाम हिंदू समाज को देखना पड़ रहा है।

घर वापसी पर सम्मान ने पहुंचाया थाने
लखीमपुर। हिंदू महासम्मेलन में रविवार को 'घर वापसी ' पर सम्मान ने एक परिवार को थाने पहुंचा दिया। सम्मानित होने के बाद पुलिस परिवार को उन्हें पकड़ ले गई, विरोध के बाद सबको छोड़ा गया। दरअसल, हिंदू महासम्मेलन के दौरान साध्वी प्राची ने हिंदू धर्म में वापस लौटे एक परिवार को सम्मानित किया था।

धौरहरा तहसील निवासी इस परिवार को साध्वी ने मंच पर भागवत गीता भेंट कर माला पहनाई। विहिप के आचार्य संजय मिश्रा ने बताया कि कुछ साल पहले राजन पुरी ने मुस्लिम लड़की से शादी कर अपना नाम शाहिद खान रख लिया था। उसने परिवार समेत हिंदू धर्म में वापसी कर ली है। लेकिन इसके बाद पुलिस परिवार को थाने ले गई। महासम्मेलन में साध्वी प्राची ने कहा कि भारत को आजादी गांधी के चरखे से नहीं भगत सिंह की कुर्बानी से मिली है।

पढ़ेंः धर्मांतरण पर रोक तक जारी रहेगी घर वापसी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।