विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत का वो दबाव जब पाक को कहना पड़ा जंग किसी समस्या का हल नहीं

By Lalit RaiEdited By:
Published: Mon, 26 Sep 2016 08:50 AM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2016 08:25 AM (IST)

भारत में पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने कहा कि अगर कश्मीरी भारत के साथ रहना चाहते हैं तो पाकिस्तान को आपत्ति नहीं है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पाकिस्तान के कश्मीर प्रेम की कहानी बड़ी उलझी हुई है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाक लगातार कश्मीर की राग गाता रहता है।लेकिन उड़ी हमले और कोझिकोड में पीएम मोदी के स्पष्ट संदेश के बाद अब पाकिस्तान की कश्मीर कहानी यू टर्न ले रही है। एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए साक्षात्कार में भारत में पाकिस्तान के हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने कहा कि जंग किसी समस्या का समाधान नहीं है। कश्मीरियों को अपने भविष्य को चुनने का मौका मिलना चाहिए। अगर वो भारत में खुश हैं तो उन्हें वहीं रहने देना चाहिए।

अब्दुल बासित ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकी मुल्क कहना सिर्फ जुमलेबाजी है। हम भी ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन उससे कोई मकसद हल नहीं होता। दो देशों के रिश्ते जुमलेबाजी से नहीं चलते। किसी भी देश को इस तरह की चेतावनी देना सही नहीं है।

पाक को पीएम मोदी का संदेश, हिंदुस्तान न कभी झुका है और न ही झुकेगा

बयानों से तय नहीं होती पॉलिसी

पाकिस्तान हाफिज सईद और सैयद सलाउद्दीन को भारत के खिलाफ जहर उगलने की इजाजत क्यों देता है? इस पर बासित ने कहा कि ऐसी आवाजें भारत में भी उठती हैं, लेकिन पाकिस्तान या भारत की पॉलिसी लोगों के आग उगलते भाषणों से नहीं तय होतीं।

उड़ी का बदला लिए जाने पर क्या कहा?
हाल ही में सोशल मीडिया पर इंडियन आर्मी द्वारा सीमा पार कर आतंकी ठिकानों के तबाह किए जाने के सवाल पर बासित ने कहा कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पाकिस्तान अपनी हिफाजत करने में काबिल है। मुझे नहीं लगता कि चीजें इस हद तक बढ़ेंगी।

पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री ने क्या कहा ?
पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री ने रविवार को जारी बयान में कहा- भारत कश्मीर के निहत्थे लोगों पर जुल्म कर रहा है। महिलाओं और बच्चों को भी बख्शा नहीं जा रहा है। बयान के मुताबिक, जुलाई में कश्मीरी यूथ लीडर बुरहान वानी की हत्या के बाद जब वहां के लोगों ने आवाज उठाई तो जुल्म बढ़ गए। पिछले 75 दिनों में कश्मीर के करीब 100 लोग शहीद हुए, कई ने आंखें गंवा दी और हजारों जख्मी हुए।

पाक ने कहा कि ये बदकिस्मती की बात है कि इतने जुल्मों के बाद भी भारतीय नेता पाकिस्तान को बदनाम करने की और कश्मीर से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। हमें अफसोस है कि ये सब उच्च स्तर से किया जा रहा है। बयान के मुताबिक, “दुनिया के कई देश कश्मीर में हो रहे मानवाधिकार उल्लंघन पर नजर रख रहे हैं। हम मांग करते हैं कि कश्मीर में स्वतंत्र जांच दल और फैक्ट फाइंडिंग मिशन भेजे जाएं। पाकिस्तान ने भारत पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के भी आरोप लगाए हैं। इंडियन नेवी के एक अधिकारी कुलभूषण जाधव की गिरफ्तारी से साफ हो जाता है कि भारत हमारे देश में आतंकवाद फैला रहा है।

बुरहान के पिता के नापाक बोल, उड़ी हमले में पाक का हाथ होने से किया इनकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।