Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कानपुर: पढ़ाई के नाम पर विदेशी लड़कियां चलाती थीं सेक्स रैकेट

    By Edited By:
    Updated: Sun, 10 Mar 2013 01:09 PM (GMT+05:30)

    शुक्रवार देर रात पुलिस ने शहर में गुपचुप तरीके से चल रहे सेक्स ठिकानों पर छापे मारकर एक विदेशी युवती समेत डेढ़ दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर दिया। इनके प ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कानपुर। शुक्रवार देर रात पुलिस ने शहर में गुपचुप तरीके से चल रहे सेक्स ठिकानों पर छापे मारकर एक विदेशी युवती समेत डेढ़ दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर दिया। इनके पास से लाखों रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस को शहर के कई जगहों पर सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिल रही थी। इसमें अधिकतर मामलों में महिलाएं ही रैकेट को संचालित कर रहीं थी।

    एसएसपी के निर्देश पर देर रात चकेरी, कल्याणपुर, बर्रा, किदवईनगर समेत अन्य क्षेत्रों की पुलिस ने एक साथ छापामारी की। पुलिस ने एक दर्जन लड़कियों और छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार पकड़ी गई लड़कियों में एक टर्की की और तीन नेपाली मूल की हैं।

    आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये और जरूरी कागजात बरामद हुए हैं। एसएसपी यशस्वी यादव के अनुसार ठिकानों से मिले अभिलेखों में इस धंधे से जुड़ी कई युवतियों और उनके ग्राहकों की जानकारी मिली है। इनमें कई सफेदपोश के नाम भी सामने आये हैं। देर रात तक लड़कियों से पूछताछ जारी रही। छापामारी से शहर में हड़कंप रहा। वहीं थानों में सिफारिश के फोन भी आते रहे।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार रैकेट संचालकों ने लड़कियों को अपार्टमेंट में कमरे किराये पर दे रखे हैं। वह दिखावे के लिए किसी प्राफेशनल कालेज से पढ़ाई भी कर रही हैं। सूत्र बताते हैं कि संचालक इन लड़कियों को कार में ले जाकर डील करती हैं। इसके लिए ग्राहकों को कार भी मुहैया करवाई जाती है।

    खबरें और भी

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर