विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राज्यपाल ने गृहमंत्री से मुलाकात कर कैराना, मथुरा, दादरी पर सौंपी रिपोर्ट

By kishor joshiEdited By:
Published: Wed, 13 Jul 2016 10:54 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jul 2016 06:32 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को कैराना से हिंदुओं के पलायन व मथुरा के जवाहर बाग पर कब्जे से संबंधित रिपोर्ट सौंपी।

News Article Hero Image

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। राज्यपाल राम नाइक ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को कैराना से हिंदुओं के पलायन और मथुरा के जवाहर बाग पर अवैध कब्जे की रिपोर्ट सौंपी। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, मानव संसाधन विकासमंत्री प्रकाश जावेडकर और ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात की। राजनाथ सिंह के साथ मुलाकात में उत्तरप्रदेश में कानून-व्यवस्था के हालात पर भी चर्चा हुई।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते अखिलेश सरकार ने कैराना और मथुरा की रिपोर्ट राम नाईक को सौंपी थी, जिसे राज्यपाल ने राष्ट्रपति को भेज दिया था। लेकिन बुधवार को गृहमंत्री से मिलकर उन्होंने अपनी ओर से रिपोर्ट की प्रति सौंपी। वैसे राष्ट्रपति भी आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट को गृह मंत्रालय को ही अग्रसारित करते हैं।

पढ़ें- यूपी की कानून-व्यवस्था पर राष्ट्रपति को रिपोर्ट देंगे : राम नाईक

वैसे माना जा रहा है कि राज्यपाल ने ठीक वही रिपोर्ट केंद्र को नहीं दी है, जो राज्य सरकार ने उन्हें सौंपी थी। नई रिपोर्ट में उन्होंने दूसरे सूत्रों के मिली जानकारी को भी शामिल किया है। कैराना, मथुरा और दादरी को लेकर साधु संतों के अलावा भाजपा और रालोद के नेताओं ने राज्यपाल से मिलकर अपनी ओर से जानकारी दी थी।

राम नाईक ने राजनाथ सिंह को बताया कि राज्य सरकार की ओर से अवैध कब्जे वाली जमीनों की छुड़ाने की कार्रवाई शुरू हो गई है और मुख्य सचिव को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य सरकार की ओर भेजी गई रिपोर्ट में सभी मंडलायुक्तों को मुख्य सचिव की ओर से भेजे गए पत्र के बारे में बताया गया है। जिसमें सरकारी जमीन के कब्जे पर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा गया है। मंडलायुक्तों को यह भी बताने को कहा गया है कि सरकारी जमीन को कब्जे मुक्त कराने के लिए किस तरह की कार्रवाई की जरूरत है।

पढ़ें- राष्ट्रपति को भेजी कैराना, मथुरा और दादरी की रिपोर्ट : राज्यपाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।