विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुल्हन पहनेगी 120 वर्ष पुराना वेडिंग गाउन

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Mon, 09 Nov 2015 10:56 AM (IST)

अपनी शादी को लेकर लड़कियां ढेरों सपने बुनती है। वह चाहती है कि इस दिन वह बहुत खास लगे। कुछ इसी तरह का सपना बुना है हैरिसबर्ग में रहने वाली अबिगेल किंग्सटन ने। अबिगेल अपने खानादानी दुल्हनों को एक खास शादी के जोड़े में देखती आयी है और वो भी

News Article Hero Image

अपनी शादी को लेकर लड़कियां ढेरों सपने बुनती है। वह चाहती है कि इस दिन वह बहुत खास लगे। कुछ इसी तरह का सपना बुना है हैरिसबर्ग में रहने वाली अबिगेल किंग्सटन ने। अबिगेल अपने खानादानी दुल्हनों को एक खास शादी के जोड़े में देखती आयी है और वो भी यही चाहती है कि उसकी शादी भी इसी जोड़े को पहनकर हो।

उसकी मां लेस्ली भी इसके लिए तुरंत मान गई। लेस्ली ने भी शादी में यही वेडिंग गाउन पहना था। वे इसे पहनने वाली खानदान की छठी दुल्हन थीं। इस गाउन को पहली बार अबिगेल की परदादी मैरी लौरी वारेन ने वर्ष 1891 में पहना था। 120 वर्षो में इसे सिर्फ एक ही बार ड्राईक्लीन करवाया गया है।

लेकिन डिजाइनर ने छ: माह की मेहनत के बाद इस फिर से वैसा ही खूबसूरत बना दिया है।

इसे पहनने वाली वे खानदान की 11वीं दुल्हन होंगी। शादी में वे परदादी की एनगेजमेंट रिग तो पहनेंगी ही साथ ही में दादी का लॉकेट भी पहनेंगी जिसे उनके दादा ने शादी की 50वीं वर्षगांठ पर अपनी पत्नी को उपहार स्वरूप दिया था।