विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये क्या है? स्लिम बनी रहने के लिए यह लड़की खा रही है बच्चों की चीज

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Tue, 07 Jun 2016 08:15 PM (IST)

लंदन के ईलिंग इलाके में रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने अपने स्लिम शरीर के कुछ राज खोले हैं और इस लड़की ने जो कहा है उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे कि स्लिम रहने के लिए ये चीज क्या खाती है।

News Article Hero Image

लंदन के ईलिंग इलाके में रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने अपने स्लिम शरीर के कुछ राज खोले हैं। लुइसा ईगल नामक इस छात्रा ने बताया है कि वह स्लिम रहने के लिए रोजाना दस बेबी फूड के डिब्बे खाती है।

एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार, लुइसा का कुछ साल पहले तक वजन काफी बढ़ गया था। वह अपने बढ़ते वजन से काफी परेशान थीं इसलिए उन्होंने केवल बेबी फूड ही खाने का फैसला किया।

22 साल की छात्रा का कहना है कि वह अपने अनुभवों से दूसरों की मदद करना चाहती है। उसने कहा, 'मेरा वजह कुछ साल तक काफी अधिक था। इसके बाद रोजाना सात से 10 तक बेबी फूड खाने के बाद अब काफी स्लिम हो गई हूं।'

पढ़ें- Warning: भूतों पर यकीन नहीं करते तो इस वीडियो को देखने के बाद करने लग जाएंगे

लुइसा ने आगे कहा कि बेबी फूड न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि उनमें चीनी, नमक आदि की मात्रा भी काफी कम होती है और इसी वजह से यह वजन कम करने में काफी लाभदायक साबित होता है।

तकरीबन 63 किलो वजन होने के बाद लुइसा ने अपना वजन कम करने का निश्चय किया था। उन्होंने एक साल के अंदर 15 किलो वजन अपना कम कर लिया है। उनका कहना है कि बेबी फूड उनकी सेहत व समय दोनों के लिए काफी फायदेमंद है।

रोचक रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें