विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटे की शवयात्रा में 71 साल की महिला को हो गया 18 के लड़के से प्यार, फिर...

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Wed, 27 Jul 2016 04:25 PM (IST)

आपने कई तरह की शादियां सुनी होंगी लेकिन इस महिला की शादी की कहानी अलग है वो इसलिए पहले 71 साल की महिला ने 18 के लड़के से शादी की दूसरी इसलिए कि...

News Article Hero Image

एक 71 साल की महिला है जिसने 18 साल के लड़के से शादी कर ली, अब ये जानकर आप और हैरान रह जाएंगे कि ये महिला अपने प्यार से पहली बार अपने बेटे की शव यात्रा पर मिली थी। जब इन दोनों ने एक दूसरे को देखा तो पहली नजर में ही प्यार हो गया।

टेनेसी की 71 अल्मेडा इरेल बेटे के फ्यूनरल में गई थी वहीं उनकी मुलाकात 17 वर्षीय (अब 18 साल) गेरी हार्डविच से हो गई। पहली मुलाकात में ही दोनों को प्यार हो गया और तीन हफ्ते तक चले रोमांस के बाद दोनों ने शादी कर ली। अब गेरी अल्मेडा के घर में उनके साथ रह रहे हैं। इस घर में अल्मेडा का एक पोता भी रहता है जो उनके नए हसबेंड से 3 साल बड़ा है।

पढ़ें- गाय का दूध भूल जाइए साहब! अब तो कॉकरोच के दूध से मिलेगी ताकत

बचपन से रहा है बड़ी महिलाओं के प्रति अट्रेक्शन
ये कपल प्यार से रहता है उनके बीच उम्र को लेकर कोई परेशानी नहीं है। गेरी कहते हैं कि उन्हें बचपन से ही खुद से बड़ी उम्र की महिलाएं अच्छी लगती हैं।

पढ़ें- आ गई वो मशीन जो पेशाब को पीने का पानी बना देगी!

जब मैं 8 साल का था तब मुझे अपनी टीचर पर क्रश था। अल्मेडा कहती हैं कि जब मैं 43 साल की थी तब पति की मौत हो गई थी। तभी से मैं सोलमेट ढूंढ रही थी। गेरी से मिलकर मेरी तलाश खत्म हुई।

अब जो है सो है हम तो बस यही चाहेंगे कि इनका प्यार सलामत रहे बस।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें