विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

9 साल के बच्चे के मुंह में 32 नहीं बल्कि 300 दांत हैं!

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Sat, 02 Jul 2016 05:47 PM (IST)

हैरान कर देने वाली है कि 9 साल के बच्चे के मुंह में 32 नहीं बल्कि 300 दांत हैं और इन दांतों की वजह से उसकी जिंदगी नरक हुई पड़ी है।

News Article Hero Image

जिस उम्र में बच्चों के दूध के दांत टूटने लगते हैं उस उम्र में एक बच्चा अपने दांतों से परेशान है। 9 साल के इस बच्चे के मुंह में 32 नहीं बल्कि 300 दांत हैं। बचपन तक सब ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे दांतों के संख्या बढ़ने लगी। इस कदर बढ़ने लगी कि रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी। बढ़ते-बढ़ते बच्चे के मुंह में 300 दांत हो गए।

फिलीपिंस के जॉनक्रिस हाईपरडोंसिया नामक खतरनाक बिमारी से पीड़ित है। ये बहुत ही असमान्य बीमारी है। विश्व में 4 प्रतिशत लोग इस बीमारी से पीड़ित है। जॉन इस बीमारी की वजह से असहनीय पीड़ा से गुजरता है।

पढ़ें- घर में था किचन, किचन में थी दीवार और दीवार के पीछे छिपी थी 50 साल पुरानी तिजोरी!

उसे बोलने में काफी तकलीफ होती है। वो सामान्य बच्चों की तरह सब कुछ नहीं खा पाता। उसे लगातार डॉक्टरों की निगरानी में रहना पड़ता है।

बपचन में उसके मुंह में सब कुछ सामान्य था। जॉन के 20 दांत थे, लेकिन धीरे-धीरे वो बढ़कर 50 हो गए। एक्स-रे हुआ तो पता चला कि मुंह में 150 दांत है, कुछ सालों में उसके मुंह में 300 से ज्यादा दांत निकल आए हैं। ऐसे में अब धीरे-धीरे सर्जरी की मदद से जॉन के मुंह से 40 दांत निकाले गए हैं। अभी उसके 7 और ऑपरेशन होने हैं।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें