यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
90 की उम्र में भी कायम है ये शौक
वह सप्ताह में चार दिन जिम जाते हैं। लेकिन सिर्फ इसी के लिए वह लोकप्रिय नहीं हैं, बल्कि उनकी लोकप्रियता का राज है उनकी उम्र।

वाशिंगटन, एजेंसी। सेहतमंद रहने के लिए अधिकांश लोग सुबह की सैर करते हैं तो कुछ रोजाना जिम जाते हैं। इस दौरान पसीना बहाकर वह स्वस्थ रहने की कोशिश करते हैं। ऐसे ही लोगों में शामिल हैं फ्लोरिडा के वर्नी। वह सप्ताह में चार दिन जिम जाते हैं। लेकिन सिर्फ इसी के लिए वह लोकप्रिय नहीं हैं, बल्कि उनकी लोकप्रियता का राज है उनकी उम्र।
जी हां, पिछले सप्ताह उन्होंने 90वां जन्मदिन मनाया है, वो भी जिम में ही पसीना बहाकर। इस उम्र में भी वह कड़ी वर्जिश करते हैं। कुछ ही सेकंड में वह 24 पुलअप्स कर लेते हैं। उनके इस जोश को देखकर युवा भी शरमा जाते हैं। उनके वर्जिश वाले वीडियो को उनका बेटा यूट्यूब पर अपलोड करता है, जिसे लाखों लोग देखते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक वर्नी एकदम स्वस्थ हैं।
यह भी पढ़ें: 99 वर्षीय बुजुर्ग ने दौड़ लगाकर सबको किया हैरान

