विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

99 रुपये से बनी लखपति

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Fri, 16 Oct 2015 10:58 AM (IST)

क्या कोई 99 रुपये में बिना लॉटरी लगाये भी लखपति बन सकता है। आश्चर्य की बात तो है लेकिन ऐसा ही हुआ है इंग्लैंड के वेस्ट ससेक्स में रहने वाली महिला कैरो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

क्या कोई 99 रुपये में बिना लॉटरी लगाये भी लखपति बन सकता है। आश्चर्य की बात तो है लेकिन ऐसा ही हुआ है इंग्लैंड के वेस्ट ससेक्स में रहने वाली महिला कैरोलिन कैस्टिलो के साथ।

कैरोलिन ने नया घर खरीदने की खुशी में एक पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी के लिए कैरोलिन सी-फूड खरीद कर लायी थी।

सी-फूड में कैरालिन ने 99 रुपये की एक सीप भी खरीदी थी। कैरोलिन जब इसे खा रही थी तो उसके मुंह में कुछ कंकड के जैसा लगा। कैरोलिन को लगा कि सीप में कोई पत्थर आ गया होगा। उसे मुंह से निकालने पर कैरोलिन हैरान रह गयी। जिसे वह कंकड़ समझ रही थी वह दरअसल काले रंग का दुर्लभ मोती था।

इन मोतियों की कीमत कम से कम एक लाख रूपये के करीब है। इनमें से एक मोती को कैरोलिन अपनी वेडिंग रिंग में लगवायेगी।