विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिना लॉटरी लगाये मात्र 99 रुपये ने ही बना दिया लखपति

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Sat, 15 Apr 2017 09:19 AM (IST)

कैरोलिन ने नया घर खरीदने की खुशी में एक पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी के लिए कैरोलिन सी-फूड खरीद कर लायी थी।

बिना लॉटरी लगाये मात्र 99 रुपये ने ही बना दिया लखपति
बिना लॉटरी लगाये मात्र 99 रुपये ने ही बना दिया लखपति

क्या कोई 99 रुपये में बिना लॉटरी लगाये भी लखपति बन सकता है। आश्चर्य की बात तो है लेकिन ऐसा ही हुआ है इंग्लैंड के वेस्ट ससेक्स में रहने वाली महिला कैरोलिन कैस्टिलो के साथ। कैरोलिन ने नया घर खरीदने की खुशी में एक पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी के लिए कैरोलिन सी-फूड खरीद कर लायी थी।

सी-फूड में कैरालिन ने 99 रुपये की एक सीप भी खरीदी थी। कैरोलिन जब इसे खा रही थी तो उसके मुंह में कुछ कंकड के जैसा लगा। कैरोलिन को लगा कि सीप में कोई पत्थर आ गया होगा। उसे मुंह से निकालने पर कैरोलिन हैरान रह गयी। जिसे वह कंकड़ समझ रही थी वह दरअसल काले रंग का दुर्लभ मोती था।

इन मोतियों की कीमत कम से कम एक लाख रूपये के करीब है। इनमें से एक मोती को कैरोलिन अपनी वेडिंग रिंग में लगवायेगी।

यह भी पढ़ें: 

इस शहर में हैं बेवकूफ होटल, आखिर क्यों रखा गया ये नाम

अनोखा कैफे जहां रात को आकर सो जाते हैं Street Dogs