विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैसे रहना है नशे में धुत तो आपको इस जगह जाकर सीखना पड़ेगा!

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Thu, 30 Jun 2016 06:21 PM (IST)

नशा छुड़ाने वाले सेंटर आपने बहुत देखे और सुने होंगे लेकिन नशा कराने वाला सेंटर नहीं सुना होगा तो जानिए इसे भी कहां है ये और कौन सा नशा करना सिखाता है।

News Article Hero Image

पूरी दुनिया में नशे के खिलाफ आंदोलन छिड़े हुए हैं लेकिन एक देश ऐसा भी है जहां पर नशा सिखाने के लिए कोचिंग सेंटर खुला हुआ है जहां पर आप नशा करना सीख सकते हैं। है ना हैरान कर देने वाली बात! वाकई इस दुनिया में कुछ भी हो सकता है।

अमेरिका में एक ऐसा कोचिंग सेंटर खुला है, जो कि आपको हैरान कर सकता है। आपको जानकार बेहद हैरानी होगी कि ऐसा कोचिंग सेंटर नशे करना सिखाने के लिए खोला गया है। पिछले साल इस क्षेत्र में गांजा के ऊपर से सरकारी प्रतिबन्ध हटा लिया गया था। इसके बाद ऐसा कोचिंग सेंटर खोलने की योजना बनी।

पढ़ें- इन कामों को करने वाला जाता है सीधे नर्क में, जिनका हो मजबूत कलेजा वही क्लिक करे

ऐसा कोचिंग सेंटर वाशिंगटन डी. सी. के पास कोलंबिया हाइट्स में खुला है और इसका का नाम है डीसी स्कूल ऑफ मेरी जैने। रयान नाम के एक बुजुर्ग व्यक्ति इसके हेड है। इस कोचिंग सेंटर में बाकायदा गांजा पीना सिखाया जाता है। इस तरह अमेरिकियों की एक बात तो माननी पड़ेगी कि वो हर काम को करते बड़े सलीके से हैं, फिर चाहे वह काम नशा करने का ही क्यों न हो।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें