विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बस से पार्क घूमने जाता है पालतू कुत्ता

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Thu, 15 Jan 2015 03:36 PM (IST)

अपने पालतू कुत्तों को टहलाते हुए तो अक्सर आपने लोगों को देखा होगा। लेकिन अगर पालतू कुत्ता खुद ही बस में चढ़कर घूम आए तो यह देखकर कोई भी हैरान हो सकता है।

News Article Hero Image

सिएटल। अपने पालतू कुत्तों को टहलाते हुए तो अक्सर आपने लोगों को देखा होगा। लेकिन अगर

पालतू कुत्ता खुद ही बस में चढ़कर घूम आए तो यह देखकर कोई भी हैरान हो सकता है। एक ऐसे की मामले में यहां इक्लिप्स नामक पालतू कुत्ता रोजाना बस में चढ़कर अकेला पार्क घूमने जाता है। दरअसल सिएटल में पालतू जानवरों के लिए काफी सुविधाएं हैं जिसके तहत उन्हें सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अनुमति है। इक्लिप्स रोजाना अपने घर के पास से बस पकड़ता है और चार स्टॉप के बाद पार्क आने पर उतर जाता है। कई बार इक्लिप्स को बस में अकेला देखकर कुछ यात्रियों को लगा कि वह खो गया है। हालांकि उसके गले में पड़े टैग में फोन नंबर देखकर जब उन्होंने उसकी मालकिन को कॉल किया तो पता चला कि रोजाना बस से अकेला पार्क जाना उनके पालतू की आदत है।