Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तोते का दीवानाः उसके जैसा दिखने के लिए कटवा लिए अपने कान, अब नाक की बारी

    By Abhishek Pratap SinghEdited By:
    Updated: Mon, 23 May 2016 02:15 PM (IST)

    टेड का कान कटवाने का ये ऑप्‍रेशन काफी रिस्‍की था। उनका ये कदम उनकी जान तक ले सकता था। छह घंटे चला ये ऑपरेशन... ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    56 वर्षीय टेड रिचर्ड का तोतों के प्रति प्यार देखकर आप दांतो तले उंगलियां दबा लेंगे। अपने पालतू तोतों से उनको इस कदर लगाव हो गया कि अब वो उनके जैसे ही दिखने के लिए मेहनत करने लग गए है। उनकी तोतें जैसे दिखने की इच्छा ने सारी हदें पार कर दी है।


    कटवा दिए कान, अब नाक बनवाएंगे चोंच जैसी

    पढ़ें- अब पुरुषों को बार-बार नहीं जाना होगा टॉयलेट, क्योंकि...

    टेड को तोतों से बेहद लगाव है। इनके पास खुद के पांच पालतू तोतें हैं जिनके साथ ही वो अपना सारा समय बिताते है। उनका इन सबके प्रति प्यार एक जुनून बन गया है। तोते जैसे दिखने के लिए उन्होने अपने कान कटवा लिए है। यही नहीं टेड ने अपने चेहरे और आंखो के पास ऐसे टैटू बनवाएं है जिससे वो पूरे के पूरे तोते जैसे लग सके।

    पढ़ें- जानिए ऐसे बार के बारे में जहां जितनी पियोगे उतना ही कम बिल दोगे!

    उन्होंने कुल 110 टैटू अपने शरीर पर बनवा रखे हैं। उनके कदम यहीं पर थमे नहीं हैं। अब वो एक ऐसे एकस्पर्ट सर्जन को ढूंढ रहे है जो उनकी नाक का आकार चोंच जैसी कर सके। ये सब कर के वो बहुत खुश है। उनका कहना है कि उनका ये मॉडिफिकेशन उनके पालतू तोतों के लिए है जिनको वो अपने बच्चों जैसा मानते हैं।

    छह घंटे का ऑपरेशन

    पढ़ें- सबसे बड़े मेट्रो प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे 67,440 करोड़ रुपए

    टेड का कान कटवाने का ये ऑप्रेशन काफी रिस्की था। उनका ये कदम उनकी जान तक ले सकता था। छह घंटे चला ये ऑप्रेशन बहुत ही सेंसिटिव था और इसमें कई तरह के इंफेक्शन होने का भी खतरा था। डॉक्टर्स खुद उनके इस कदम को सुनकर हैरान थे। उनको विश्वास नहीं हो रहा था कि कोई ऐसा जोखिम भरा कदम भी उठा सकता है।

    खबरें और भी

    इसके साथ ही डाक्टर्स इस बात से भी हैरान थे की ऐसा करने करने के लिए कोई सर्जन तैयार कैसे हो गया। बता दें कि ब्रिटिश काल में सजा के तौर पर इंसानों के कान काट दिए जाते थे।

    रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें