विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मरने के लिए छत से कूदा लेकिन जिस महिला पर गिरा उसे मार दिया

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Thu, 01 Sep 2016 01:14 PM (IST)

एक कहावत इस मामले में सही साबित होती है...जाको राखे सांइयां मार सके ना कोइ...एक शख्स आत्महत्या करने के लिए छत से कूदता है और वो नीचे सो रही महिला पर जा गिरता है और फिर...

News Article Hero Image

चेन्नई में बड़ा अजीबो-गरीब हादसा हुआ है। हादसा 37 साल के सेल्वामुरुगम के साथ हुआ, लेकिन मौत 75 साल की सारदा की हो गई। दरअसल सेल्वामुरुगम खुदकुशी के इरादे से तीन मंजिला इमारत से कूद गया। घटना में वो तो बच गया, लेकिन नीचे चारपाई पर सो रही सारदा की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पत्नी के साथ अनबन के बाद सेल्वामुरुगम ने खूब शराब पी और घरवालों को खुदकुशी की धमकी देकर घर से निकल गया।

पढ़ें- जन्म देने के बाद अपने ही बच्चे को चबा गयी यह मां

घर वालों ने उसकी धमकी पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन सेल्वामुरुगम 30 फीट ऊंची बिल्डिंग पर चढ़ गया। पेशे से ऑटोचालक शख्स ने छत से छलांग लगा दी और सीधा नीचे सो रही सारदा पर जाकर गिरा, जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस की माने तो सेल्वामुरुगम ने जब छलांग लगाई तो उसने नीचे सो रही महिला को नहीं देखा होगा।

फिलहाल सेल्वामुरुगम अस्पताल में भर्ती है, उसके सिर में चोट आई है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें