विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐसी जेल में कौन नहीं जाना चाहेगा, जहां मिलती हैं एक से बड़ी एक सुविधाएं

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Tue, 31 May 2016 03:19 PM (IST)

इस जेल में कैदियों के सोने के लिए कमरों में बेड है और उन पर नर्म गद्दे बिछे हुए हैं। इतना नहीं जेल की फर्श पर कारपेट भी बिछा हुआ है।

News Article Hero Image

जेल का नाम सुनकर ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं पर एक जेल ऐसी है जहां कैदी तो क्या आम लोग जाने की चाह दिखाने लगते है। जेल जाने की इस चाहत के पीछे कारण है उस जेल का अत्यधुनिक सुविधाऔं से लैस होना। वहां कैदी आम इंसान की तरह एक बेहतर जिंदगी जी सकता है। वह अपनी लाइफ को जेल में रहने के बाद भी एक दिशा प्रदान कर सकता है। कैदियों के लिए जेल में विशेष सुख सुविधाएं हैं।


नार्वे में स्थित है हाल्डेन जेल

हम बात कर रहे हैं नार्वे की एक जेल की। जी हां नार्वे में हाल्डेन नाम की एक जेल है और आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि नॉर्वे इस हाल्डेन जेल में कैदियों के लिए सबसे आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। इस जेल में कैदियों के लिए टीवी, फ्रिज, लकड़ी के फर्निचर है। यही नहीं उनके लिए कारपेट बिछी शानदार फर्श जैसी सुविधाएं शामिल हैं। यहां कैदी बोर होने पर या अपना मनोरंजन करने के लिए गेम्स भी खेल सकते है फिर चाहे वह वीडियो गेम हो या रियल गेम।

जेल में रहते हैं 250 कैदी
250 कैदियों की क्षमता वाली हाल्डेन जेल को नार्वे की सरकार ने अप्रैल 2010 में शुरु किया था। जेल में कैदियो के रहने के लिए शानदार कमरे बने हुए हैं। उनके सोने के लिए कमरों में बेड है और उन पर नर्म गद्दे बिछे हुए हैं। इतना नहीं जेल की फर्श पर कारपेट भी बिछा हुआ है।

पढ़ें- सच्ची! इस चिड़ियाघर में जाकर आप कर सकते हैं शेर की सवारी

यहां कैदियों को सुधारने के लिए उन्हें प्रताडि़त नहीं किया जाता है ना ही उन्हें काल कोठरी में डाल कर कई दिनों तक भूखा-प्यासा रखा जाता है।

सुरक्षाकर्मियों के साथ खेलते हैं कैदी
इस जेल में कैदियों के साथ जेल के सुरक्षाकर्मी भी खेलते हैं। इस जेल में महिला सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं। कैदी फुटबॉल बास्केट बॉल बॉलीवाल जैसे खेल अपने कैदी साथियों और जेल के सुरक्षाकर्मियों के साथ खेलते हैं। अपराध कर के आए इन कैदियों को जेल में उनके व्यक्तित्व को बदलने का प्रयास किया जाता है। जिसके चलते उन्हें हर सुख सुविधा दी जाती है। उन पर किसी तरह की कोई रोक टोक नहीं होती है। नार्वे की जेलों में हाल्डेन बड़ी जेलों में से एक मानी जाती है।

जेल में मौजूद है अत्यधुनिक किचेन
एक इंटरनेशनल रिपोर्ट की माने तो नार्वे में कुल 3800 कैदी हैं। 251 कैदियों में रेप मर्डर ड्रग्स जैसे अपराध करने वाले कैदी शामिल हैं। इस जेल में कैदियों के लिए स्कूलिंग और थेरेपी प्रोग्राम्स भी है। जिन कैदियों की कला में रूचि है वह जेल में मौजदू क्रॉकरी स्टोर में अपना हाथ अजमा सकते हैं।

पढ़ें- पुरुषों के दाढ़ी कटवाने, महिलाओं के तंग कपड़े पहनने पर जुर्माना

कैदियों के लिए जेल में अत्याधुनिक किचेन भी मौजूद है। किचेन में कैदी अपना मनपसंद खाना बना सकता है और अपने कैदी दोस्तों के साथ उसका भरपूर आनंद ले सकता है। किचेन में मिक्सी से लेकर माइक्रोवेव सभी तरह की सुविधाएं हैं।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें