विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यहां ईंट पत्थर या लकड़ी से नहीं बल्कि प्लास्टिक की बोतलों से बने हैं घर

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Thu, 02 Jun 2016 02:00 PM (IST)

आपने ईंट-पत्थर के मकान तो देखे ही होंगे। लकड़ी के भी कश्मीर जैसे शहर में दिख ही जाएंगे। पर क्या आपने कभी ऐसे घर की कल्पना की है, जो प्लास्टिक की खाली बोतलों से बना हो?

News Article Hero Image

आपने कई तरह के मकानों के बारे में सुना होगा, जो ईंट-पत्थर, लकड़ी और ना जाने किन किन चीजों से बने होंगे लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि कोई घर प्लास्टिक की बोतलों से बना हो, नहीं ना...तो आज हम आपको बताएंगे एक ऐसे ही गांव के बारे में बताएंगे जहां पर सभी घर प्लास्टिक की बोतलों से बन रहे हैं और इस गांव में किस तरह की सुविधाएं होंगी।

आपको ये सुनने में शायद मजाक लगे लेकिन ये एकदम हकीकत है पनामा नाम के एक देश में जल्द ही ऐसा होने वाला है। यहां एक ऐसे गांव का निर्माण हो रहा है, जिसमें सभी घर प्लास्टिक की बोतलों से बने होंगे।

पढ़ें- हे भगवान! पांच साल की उम्र में ही मां बन गई ये बच्ची

वो प्लास्टिक की बोतलें जिन्हें हम कबाड़ समझ कर फेंक दिया करते हैं, वे वातावरण के लिए काफी हानिकारक होती हैं। उनको Recycle कर दोबारा इस्तेमाल करना भी काफी मुश्किल होता है। जलाना भी वायु प्रदूषण फैलाता है। इन सब कारणों से वाकिफ एक व्यक्ति ने वातावरण को बचाने और पुरानी बोतलों को दोबारा इस्तेमाल में लाने के लिए यह नया उपाय खोज लिया है।

पढ़ें- जितना पॉर्न देखोगे उतना ही धार्मिक बनोगे, ये हम नहीं रिसर्च कह रही है

पढ़ें- 17 बार भारत को लूटने वाले महमूद गजनवी की हुई थी ऐसी दर्दनाक मौत

पनामा में 83 एकड़ क्षेत्र में Plastic Bottle Village नाम से बनाया जा रहा यह प्रोजेक्ट जल्द ही पूरा होने वाला है। हर घर यहां 14000 से ज्यादा बोतलों पर खड़ा होगा और कुल 120 घर बनाने का निर्णय लिया गया है। यही नहीं बल्कि सामुदायिक केंद्र,पवेलियन और गार्डन भी बनाया जा रहा है इस गांव में।

रोचक बात तो यह है कि इन घरों में आपको AC लगाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। गर्मी के दिनों में आम घरों के तापमान के मुकाबले प्लास्टिक बोतलों से बने घरों का तापमान काफी कम है। निर्माताओं का दावा है कि मजबूती के मामले में भी कोई समझौता नहीं किया जा रहा।

पढ़ें- देश की एक ऐसी जगह जहां शादी से पहले मनाते हैं सुहागरात

पढ़ें- इस महिला को पिछले 21 सालों से दिख रहे हैं 'भूत', जानिए सच है या फसाना

अगर वाकई इतनी सारी खूबियां हैं प्लास्टिक बोतलों से बने घरों की, तो हमारे यहा भी बनाया जा सकता है। हमारे यहां जितनी प्लास्टिक बोतलें रोड पर पाई जाती हैं, उतनी से किसी का घर बस जाये तो क्या बुरा है? कूड़े-कबाड़ को काम में लगाया जा सकेगा और वातावरण भी प्रदूषित नहीं होगा।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें