विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोका कोला से है इतना प्यार कि पूरे घर को इसी थीम से सजा डाला

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Sat, 15 Apr 2017 08:46 AM (IST)

हम बात कर रहे हैं एक आयरिश महिला लिलियन ग्लेनमायर की, कोका कोला की दीवानी इस महिला ने अपने पूरे घर की साज-सज्जा इसी थीम पर कर रखी है।

कोका कोला से है इतना प्यार कि पूरे घर को इसी थीम से सजा डाला
कोका कोला से है इतना प्यार कि पूरे घर को इसी थीम से सजा डाला

इस दुनिया में दीवानों की कोई कमी नही है कोई किसी का भी दीवाना हो सकता है चाहे वो कोल्ड ड्रिंक ही क्यों न हो। जी हां, हम बात कर रहे हैं एक आयरिश महिला लिलियन ग्लेनमायर की, कोका कोला की दीवानी इस महिला ने अपने पूरे घर की साज-सज्जा इसी थीम पर कर रखी है। इसके लिए उन्हें कंपनी से कोई मदद नही मिली है ये सब कुछ उन्होंने अपने पैसे से ही किया है।

इस महिला ने आज से करीब तीस साल पहले कोक पीना शुरु किया था।

धीरे-धीरे ये उसकी दीवानी हो गयी। आज स्थिति ये है कि उनका पूरा घर ही कोका कोला का म्यूजियम बन गया है।

 

घर में जहां भी नजर डालें आपको लगेगा किआप कोक के ऑफिस या दुकान में आ गये हैं।

यहां तक कि उनका किचन, बेडरूम सब जगह कोको कोला ही कोको कोला है। 

यह भी पढ़ें: 

इस शेर की हकीकत जान अपनी हंसी नही रोक पाएंगे आप

बेहद खूबसूरत है ये स्टेडियम यहां मैच देखने नही स्टेडियम देखने आते हैं लोग