विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इसे देखकर हर कोई हैरान है, ये ना तो धागा है और ना ही नूडल तो फिर है क्या यहां जानें

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Thu, 11 Aug 2016 01:50 PM (IST)

फोटो देखकर आपको भी लग रहा होगा कि ये या तो तार है या फिर नूडल लेकिन आपकी आंखे धोखा खा रही हैं जनाब...ये एक ऐसी चीज है जिसके बारे में हमें अब से पहले नहीं पता था..

News Article Hero Image

झारखंड के चाईबासा जिले में सारंडा के किरीबुरू वन क्षेत्र में एक अजीबोगरीब जीव पाया गया है। इस जीव को लेकर खुद वन विभाग भी हैरान है। वन विभाग के अधिकारी भी बता नहीं पा रहे हैं की आखिर यह कौन सा जीव है।

न ही सांप है और न केंचुआ:
यह अनजाना जीव नूडल्स की तरह दिखता है। फर्क बस इतना है की इसमें जान है। यह जीव रेंगकर भागने की कोशिश भी करता है। टेलीफोन के तार की तरह लिपटे इस जीव का सिर और पूंछ को निकाल पाना भी मुश्किल है। जीव की हरकतों को देख इलाके में कौतुहल है। लोग तरह-तरह की बातें करने लगे हैं। यह न तो सांप है, न केंचुआ। यहां लोग जीव के रहस्य को तलाशने में दिलचस्पी ले रहे हैं।

पढ़ें- पांच पैसे की लड़ाई, सुलझाने में हाईकोर्ट ने 4 दशक बिताए

वन विभाग करवाएगा शोध:
किरीबुरू में सेल की लौह अयस्क खदान में काम करने वाले मनोरंजन साहू ने अपने घर के आंगन में जामुन के पेड़ के पास इस जीव को देखा था। साहू ने इस अनोखे जीव को जानने के लिए इसे वन विभाग के अधिकारी को दिखाया। जिसे देखकर अधिकारी भी भौंचक्के रह गए।

वन विभाग के अधिकारी अब इस जीव का शोध करवाने के बारे में सोच रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने अपने सीनियर अफसरों को भी खबर कर दी है।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें